विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बड़ा होना चाहिए था बड़े नेताओं का योगदान', हिमाचल की राजनीति में भूचाल लाया जयराम ठाकुर का बयान

Published: Wed, 08 Oct 2025 12:29 PM (IST)

Himachal Pradesh BJP मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने पिछले चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। जागरण आर्काइव
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. भाजपा के अंत:पुर के तापमान को बढ़ा गए जयराम के तल्ख तेवर
  2. मंडी को हल्के में न लें, मंडी जैसा योगदान सब स्थानों से होता तो सत्तासीन होती भाजपा

हंसराज सैनी, मंडी। Jairam Thakur, 'कोई मंडी को हल्के में न ले, बड़े नेता हैं तो उनका योगदान भी बड़ा होना चाहिए था। बड़े नेता हैं तो पार्टी की जीत के लिए काम करना चाहिए, केवल अपनी जीत के लिए नहीं।' मंडी की ठंडी हवाओं में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह बयान भाजपा के अंत:पुर का तापमान बढ़ा गया।

सेरी मंच पर स्वागत समारोह में जयराम ठाकुर के चेहरे पर चिर परिचित मुस्कान के स्थान पर आक्रोश के भाव और शब्दों में तल्खी थी। उन्होंने बिना कोई नाम लिए हुए कहा कि यदि मंडी जैसी निष्ठा और श्रम बाकी जिलों से भी मिलते तो आज प्रदेश में भाजपा की सरकार होती।

अनुराग आए थे मंडी तो उठा था सीएम चेहरे का सवाल

गौरतलब है कि हाल में हमीरपुर के सांसद भी मंडी आए थे और कुछ लोगों ने हमारा सीएम कैसा हो, अनुराग ठाकुर जैसा हो, के नारे लगाए थे। क्या अनुराग मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हैं, इस प्रश्न पर अनुराग ने उत्तर दिया था वह प्रदेश के सामान्य कार्यकर्ता हैं और कोई ऐसी अटकलें न लगाए।

शांत रहने वाले जयराम की तलखी दे रही बड़े संकेत

हरहाल, सामान्यत: शांत रहने वाले जयराम ठाकुर का भाषण भाजपा के भीतर हलचल का स्पष्ट संकेत बन गया। जयराम का यह कहना कि कोई व्यक्ति या गुट मंडी की भूमिका को हल्के में आंकने की भूल न करे, यह बता रहा है कि ध्रुव एक नहीं है।

2017 और 2022 के आंकड़े रख दिए सामने

जयराम ने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव के आंकड़े भी परोस दिए। बकौल जयराम, 'भाजपा की सरकार बनाने में मंडी जिले का योगदान शत-प्रतिशत रहा था। मंडी की जनता ने 10 में से 9 सीटें भाजपा को दीं थी, जबकि 10वीं सीट से निर्दलीय विजयी हुए प्रकाश राणा ने बाद में भाजपा का समर्थन किया था। 2022 के चुनाव में भी मंडी ने भाजपा को नौ सीटें दिलाईं, जिससे पार्टी प्रदेश में सम्मानजनक स्थिति में रही। 

अन्य जिलों का समर्थन गायब रहा

उन्होंने कहा कि मगर अन्य जिलों से भी ऐसा ही समर्थन और श्रम गायब रहा। नेता प्रतिपक्ष ने मंडी के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की कि यहां के कार्यकर्ताओं ने हर कठिन परिस्थिति में पार्टी का झंडा ऊंचा रखा है। जयराम ने दावा किया कि मंडी भाजपा का किला है और रहेगा। जयराम ठाकुर के इन तेवरों ने राजनीतिक हलचल बढ़ेगी क्योंकि भाजपा में ऐसा लंबे अर्से के बाद हुआ कि किसी ने बड़े नेताओं को आत्ममंथन की सीख दी हो। 

2017 व 2022 के विधानसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र स्तर पर भाजपा का प्रदर्शन

  • वर्ष 2017
  • संसदीय क्षेत्र का नाम    कुल सीटें 
  • मंडी    14
  • कांगड़ा    14
  • हमीरपुर     नौ
  • शिमला    आठ
  • कुल 45 

वर्ष 2022

  • मंडी    12
  • कांगड़ा    पांच
  • हमीरपुर     पांच
  • शिमला    तीन
  • कुल    25

यह भी पढ़ें- हिमाचल कांग्रेस नेता बना रहे फर्जी बिल और सोशल मीडिया अकाउंट, जयराम ठाकुर का बड़ा आरोप; CM को कोर्ट में पार्टी बनाएंगे

यह भी पढ़ें- Himachal: तो क्या रद हो सकता है श्री नैना देवी विधानसभा चुनाव? हाई कोर्ट का याचिका खारिज करने से मना, कांग्रेस प्रत्याशी को डेडलाइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।