Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में बिजली चोरी करते पकड़ा भाजपा नेता, एक साल से आ रहा था जीरो बिल; बोर्ड ने लगाया एक लाख रुपये जुर्माना

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 09 Feb 2026 12:45 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में बिजली बोर्ड के फ्लाइंग स्क्वाड ने एक भाजपा नेता को बिजली चोरी करते पकड़ा है। नेता करीब एक साल से मीटर बाईपास ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा नेता बिजली चोरी करते पकड़ा गया। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा नेता बिजली चोरी करते पकड़ा गया। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. सरकाघाट में भाजपा नेता बिजली चोरी करते पकड़ा गया।

    2. एक साल से मीटर बाईपास कर रहा था चोरी।

    3. बिजली बोर्ड ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

    जागरण टीम, सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के फ्लाइंग स्क्वाड ने एक भाजपा नेता को बिजली चोरी करते पकड़ा है। जिला मंडी के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में यह मामला सामने आया है। कश्मैला पंचायत का निवासी यह नेता करीब एक वर्ष से मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी कर रहा था।

    विभाग ने एक वर्ष के नुकसान की भरपाई के लिए मौके पर ही एक लाख रुपये जुर्माना लगाया। इस बड़ी कार्रवाई की हर जगह चर्चा हो रही है। 

    ऐसे हुआ अधिकारियों को शक

    विभाग को शक तब हुआ जब 125 यूनिट निश्शुल्क बिजली का प्रविधान होने के बावजूद नेता के मीटर की रीडिंग लगातार जीरो आ रही थी। इस पर अधिकारियों ने मौके पर दबिश देने का प्लान बनाया और नेता को रंगेहाथ पकड़ा गया। 

    पीवीसी वायर को पंक्चर कर जोड़ रखा था अवैध कनेक्शन

    एसडीओ राजीव शुक्ला की अगुवाई में हुई छापामारी में पाया गया कि आरोपित ने मेन सर्विस पीवीसी वायर को पंक्चर कर अवैध कनेक्शन जोड़ रखा था। विभाग ने इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई, ताकि रसूख का इस्तेमाल कर मामले को दबाया न जा सके।

    क्या कहते हैं अधिकारी

    विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर तत्काल डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जुर्माने की राशि विभाग को सौंप दी। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस तरह के मामलों में कड़ाई से नजर बनाए हुए हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अचानक सिम बंद... तो हो जाएं सतर्क, सिम स्वैप फ्रॉड से हो सकता है अकाउंट खाली ; हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    यह भी पढ़ें: RDG बंद होने का हिमाचल पर प्रभाव: OPS के बजाय UPS लागू करने की सलाह, 2 साल से खाली पद होंगे खत्म; बिजली बोर्ड का निजीकरण