Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के मंडी में 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, रात को हुए हादसे का अगले दिन चला पता

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 17 Mar 2026 01:18 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में बगस्याड़-शिकारी मार्ग पर एक कार 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 48 वर्षीय नेक राम की मौत हो ग ...और पढ़ें

    मंडी के बगस्याड में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार। जागरण

    मंडी के बगस्याड में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार। जागरण

    HighLights

    1. मंडी के सराज में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार।

    2. हादसे में 48 वर्षीय नेक राम की मौके पर ही मौत।

    3. रात में हुआ हादसा, सुबह लोगों को चला पता।

    संवाद सहयोगी, थुनाग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी के सराज क्षेत्र में रात को एक हादसे ने 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बगस्याड़-शिकारी मार्ग पर हुआ, जहां कार 500 फीट गहरी खाई में गिरी। हादसे के शिकार की पहचान नेक राम पुत्र शंकरदास निवासी गुनास डाकघर बगस्याड के रूप में हुई है। हादसे का पता सुबह चला जब लोगों ने कार खाई में गिरी हुई देखी।

    बगस्याड के पास नाले में गिरी कार

    वहीं नेक राम की गाड़ी भी देर रात को बगस्याड़ के पास नाले में गिर गई। अंधेरा होने के कारण किसी को हादसे का पता नहीं चला, सुबह जब लोगों ने कार नाले में पड़ी देखी तो हादसे का पता चला और नेकराम के शव का निकाला गया। 

    बगस्याड में बगीचे में गया था नेकराम

    बताया जा रहा है कि नेक राम के बगस्याड़ में बागीचा है जिसकी देखरेख के लिए वह गया हुआ था और वापसी में जब वह अपनी कार एचपी 32 बी 0460 से घर वापस आ रहा था तो उस समय कार हादसे का शिकार हो गई। 

    घटनास्थल पर पड़ा रहा रातभर 

    रातभर नेकराम घटनास्थल पर ही पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों के सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

    मगरूनाला में भी हुआ था हादसा

    सोमवार को पहले देर शाम को कुल्लू के रहने वाले अमित गौतम और उनकी पत्नी पूनम की कार मगरूगला में बर्फ पर फिसलकर खाई में जा गिरी थी। हादसे में अमित की मौत हो गई, जबकि पूनम घायल है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'पर्शियन गल्फ में 2000 भारतीय फंसे' हिमाचल निवासी कैप्टन रमन ने वीडियो जारी कर बताए हालात; मोदी सरकार से मांगी मदद

    यह भी पढ़ें: अटल टनल के पास 34 घंटे बर्फ में फंसे रहे पर्यटक, बोले- नहीं भूलेगा यह ट्रिप; अब लाहुल से चलाया रेस्क्यू