Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में तेंदुए को पकड़ने जा रही थी फॉरेस्ट टीम और पहले से घात लगाकर बैठा था खूंखार, वन कर्मी पर बोल दिया हमला

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 02 Feb 2026 12:35 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सरकाघाट के कलाऊ-अमरोहा क्षेत्र में एक तेंदुए ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने सबसे आगे च ...और पढ़ें

    जिला मंडी में तेंदुए ने फोरेस्ट कर्मी पर हमला कर दिया।

    जिला मंडी में तेंदुए ने फोरेस्ट कर्मी पर हमला कर दिया।

    HighLights

    1. तेंदुए ने मंडी में वन विभाग टीम पर हमला किया।

    2. वनकर्मी जोगिंदर सिंह हमले में गंभीर घायल हुए।

    3. ग्रामीणों और टीम ने डंडों से तेंदुए को भगाया।

    संवाद सहयोगी, सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में खूंखार जंगली जानवर तेंदुए ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। सरकाघाट क्षेत्र के कलाऊ-अमरोहा क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत मचाने वाले तेंदुए ने एक वनकर्मी पर हमला कर घायल कर दिया। इससे पहले की तेंदुआ हावी हो जाता, वन विभाग की टीम व ग्रामीणों के डंडों से वार कर उसे भगा दिया।

    इसके बाद गंभीर रूप से घायल वन कर्मी बहुद्देश्यीय कर्मचारी जोगिंदर सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल सरकाघाट में भर्ती करवाय गया। तेंदुए के हमले में वनकर्मी को मुंह और टांगों में जख्म हुए हैं। 

    सबसे आगे चल रहे कर्मी पर झपटा

    वन विभाग के बीओ विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की क्षेत्र में तेंदुआ होने की शिकायत पर वह टीम के साथ साढ़े ग्यारह बजे कलाउ-अमरोहा गांव में पहुंचे। टीम में सबसे आगे जोगिंदर सिंह चल रहे थे। किसी को पता नहीं था कि तेंदुआ साथ की झाड़ियों में घात लगाकर बैठा। अचानक झाड़ियों से निकला तेंदुआ जोगिंदर सिंह पर झपट पड़ा। 

    ग्रामीणों व अन्य कर्मियों ने दिखाया साहस

    ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने साहस दिखाते हुए डंडों से वार किए तो जोगिंदर तेंदुए के चंगुल से छूटा। इसके बाद तेंदुआ भागता हुआ झाडि़यों में गायब हो गया। 

    बीओ विजय कुमार ने बताया कि डीएफओ सुकेत राकेश कटोच को पूरे मामले की सूचना दे दी गई है। टीम ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में गश्त करेगी।

    डीएफओ के आदेश के बाद सोमवार को फिर से टीम तेंदुए की तलाश के लिए अभियान चलाएगी। डीएफओ राकेश कटोच ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च आपरेशन छेड़ा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में UGC नियमों के विरोध में प्रदर्शन के दौरान लहराई तलवारें, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का संज्ञान 

    यह भी पढ़ें: पहाड़ी राज्यों में दूर होगी डॉक्टरों की कमी, दुर्गम क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट और टेली मेडिसिन सुविधा करेगी मर्ज दूर 

    खबरें और भी