विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: जंगल में पार्टी करने गए थे तीन दोस्त, शौच करने गए युवक को शिकार समझ चला दी गोली, गंभीर हालत में PGI रेफर

Published: Thu, 07 Aug 2025 12:28 PM (IST)

Himachal Pradesh News मंडी हिमाचल प्रदेश में जंगल में पार्टी करने गए तीन दोस्तों में से एक को गोली लग ...और पढ़ें

मंडी के जंगल में पार्टी करने गए एक युवक पर किसी ने गोली चला दी।
मंडी के जंगल में पार्टी करने गए एक युवक पर किसी ने गोली चला दी।

HighLights

  1. पीठ में लगे छर्रे, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर।
  2. अवैध शिकार से जोड़ा जा रहा मामला
  3. तीन दोस्त जंगल में पार्टी करने गए थे

जागरण संवाददाता, मंडी। Himachal Pradesh News, हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में जंगल में पार्टी करने गए तीन दोस्तों में से एक को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि यह जंगल में शौच करने के लिए गया था। इसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बाकी दोस्त मौके पर पहुंचे और तुंरत अस्पताल ले गए, जहां से इसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामला शिकार से जोड़ा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कमल ठाकुर अपने दो दोस्तों के साथ गूल के जंगल में पार्टी करने के लिए गए हुए थे। देर शाम को जब कमल ठाकुर शौच के लिए गया तो थोड़ी देर बाद वहां धमाके जैसे आवाज सुनाई दी और उसके बाद आवाज सुनकर उसके दोनों दोस्त उस ओर भागे, उन्होंने देखा तो कमल को पीठ पर छर्रे लगे थे।

यह भी पढ़ें- ऊना गोलीकांड के तीन राज्यों से जुड़े तार, हत्या की जिम्मेदारी के बाद अब पंजाब की गैंग ने दी बदले की धमकी, गैंगवार की आशंका

युवक को तुरंत नेरचौक मेडिकल कालेज ले गए दोस्त 

वे तुरंत उसे उठाकर नेरचौक मेडिकल कालेज ले गए, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

युवकों के पास तो नहीं था कोई हथियार, हो रही जांच

वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तीनों दोस्तों के पास काेई हथियार तो नहीं था या इनके अलावा कोई और लोग जंगल में थे। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। उधर डीएसपी हैडक्वार्टर दिनेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ऊना में गोलीकांड के 7 दिन बाद अब देसी कट्टे सहित पकड़े दो युवक, इंस्टाग्राम पर डाला था वीडियो, रात 2 बजे की कार्रवाई

यह भी पढ़ें- Himachal News: वन विभाग का नाका तोड़कर भगाई कार, फोरेस्ट गार्ड को रौंदा, तीन वाहनों को भी मारी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।