हिमाचल के जोगिंदरनगर में दो नाबालिग बहनें लापता, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
उपमंडल जोगिंदरनगर के बस्सी पुलिस चौकी क्षेत्र से दो नाबालिग बहनें एक सप्ताह से लापता हैं। ...और पढ़ें

हिमाचल के जोगिंदरनगर में दो नाबालिग बहनें लापता (फाइल फोटो)
HighLights
जोगिंदरनगर से दो नाबालिग बहनें एक सप्ताह से लापता।
स्वजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप।
बस्सी पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, जोगेंद्रनगर। उपमंडल जोगेंदरनगर के अंतर्गत बस्सी पुलिस चौकी में दो नाबालिग बहनों के संदिग्ध हालत में लापता होने का मामला सामने आया है। बेटियों के अचानक गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मनोह निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। उसकी दो नाबालिग बेटियां करीब एक सप्ताह पहले बिना बताए घर से कहीं चली गईं। स्वजनने अपने स्तर पर हर संभावित जगह तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
पीड़िता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दोनों बेटियों को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और लापता नाबालिगों की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं।