Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हिमाचल सरकार ने रोक दिया मंडी को मिलने वाला बजट', जयराम ठाकुर बोले- अनदेखी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 02 Jul 2026 03:21 PM (IST)

    जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर मंडी जिले के पीडीएनए बजट को रोकने और आपदा प्रभावित क्षेत्रों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले की उ ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी में पत्रकार वार्ता की।

    हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी में पत्रकार वार्ता की।

    HighLights

    1. जयराम ठाकुर ने मंडी बजट रोकने का आरोप लगाया।

    2. आपदा प्रभावित मंडी जिले की अनदेखी बर्दाश्त नहीं।

    3. सीएम ने पीडीएनए बजट रोकने के आदेश दिए।

    मुकेश मेहरा, मंडी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर मंडी जिला की अनदेखी का आरोप लगाया है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंडी जिला को मिला पीडीएनए का बजट रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा में सबसे अधिक प्रभावित जिला मंडी रहा था और सबसे अधिक नुकसान सराज व धर्मपुर क्षेत्र में हुआ था। इसके बावजूद प्रदेश सरकार मंडी जिला की अनदेखी कर रही है।

    सहमति के बाद सीएम ने रुकवा दिया बजट

    उन्होंने कहा कि मंडी जिला में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, बिजली बोर्ड, कृषि और बागवानी विभाग जो मांग भेजी थी, उसके अनुसार जो पैसा मंडी को मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला है। पूर्व में इस बजट को जारी करने पर सहमति बन गई थी, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री ने इसको रोकने के आदेश दे दिए।

    अब कम किया जा रहा बजट

    जयराम ठाकुर ने कहा कि उनको सूचना मिली है कि इस बजट को कम किया जा रहा है। वे अभी पूरी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं, लेकिन सरकार जो भेदभाव मंडी जिला से कर रही है, वह गलत है। आपदा का एक साल बीत गया, लेकिन अभी तक भी हालात जस के तस बने हुए हैं। 

    मुख्यमंत्री को कम से कम थोड़ी सहानुभूति उन परिवारों के लिए रखनी चाहिए थी, जिन परिवारों ने अपने सदस्य खोये हैं, जिनको अभी तक राहत नहीं मिल पाई, जिनके घर चले गए हैं। सड़कें, पानी सारी चीजें, व्यवस्थाएं जो हैं, पूरी तरह से टूट चुकी हैं। मंडी जिला की अनदेखी किसी सूरत भी बर्दाश्त नहीं होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'चुने हुए प्रतिनिधियों को कार्यकाल पूरा करने का अधिकार', हिमाचल हाई कोर्ट ने अधिसूचना स्थगित कर सरकार को भेजा नोटिस