Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Municipal Elections: जयराम ठाकुर की पार्षदों को दोटूक, महापौर व उपमहापौर के चयन को लेकर कह दी ये बड़ी बात

    By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 08:21 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलोंं में नगर निगम के चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रतिपक्ष नेता जयराम ठाकुर ने पार्षदों को चेताया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव को ल ...और पढ़ें

    जयराम ठाकुर ने पार्षदों को लेकर कह दी ये बड़ी बात (फाइल फोटो)
    जयराम ठाकुर ने पार्षदों को लेकर कह दी ये बड़ी बात (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जयराम ठाकुर की पार्षदों को दोटूक
    2. चेताया- किसके साथ कितने पार्षद मीडिया में बयानबाजी करना बंद करें
    3. ठाकुर ने नगर निगम के भाजपा समर्थित पार्षदों के साथ की बैठक
    4. पार्टी के हाईकमान चुनेंगे महापौर व उपमहापौर- जयराम

    जागरण संवाददाता, मंडी।  Municipal Corporation Elections in Himachal Pradesh: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने डिनर के बहाने नगर निगम मंडी के भाजपा समर्थित 11 पार्षदों के साथ एक होटल में बैठक कर उनकी नब्ज टटोली। वर्तमान महापौर दीपाली जसवाल व उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट का कार्याकाल 12 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। इससे पहले नए महापौर व उपमहापौर का चुनाव होगा। 15 सदस्यीय नगर निगम में बहुमत भाजपा के पास है।

    पार्टी के हाईकमान चुनेंगे महापौर व उपमहापौर

    महापौर व उपमहापौर बनने का सपना देख रहे कुछ पार्षद जोड़ तोड़ में लगे हुए हैं। मीडिया में अपने साथ पार्षदों का बहुमत होने का दावा जता रहे हैं। इससे पार्टी की किरकिरी हो रही है। जयराम ठाकुर ने पार्षदों को चेताया कि वह चुनाव को लेकर मीडिया में बयानबाजी करना बंद करें। महापौर व उपमहापौर का चयन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति व क्षमता के आधार पर होगा।

    सुमन ठाकुर हैं महापौर पद की प्रबल दावेदार

    भाजपा महिला मोर्चा मंडी जिला की पूर्व अध्यक्ष सुमन ठाकुर महापौर पद की प्रबल दावेदार है। पुरुष पार्षद तर्क दे रहे हैं कि कई सालों से यहां इस पद पर महिला काबिज है।

    ऐसे में पार्टी इस बार किसी पुरुष पार्षद को महापौर के पद से नवाजे। बैठक में सदर हलके के विधायक अनिल शर्मा व भाजपा के जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी पार्षदों की राय जानने का प्रयास किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal: अगर 1905 जैसा भूकंप आया तो हो जाएगा सब तहस-नहस, हिमाचल पर छाया नया संकट; तैयार होगी रणनीति

    इन नगर निगम में होने हैं चुनाव

    हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के महीने में मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव चुने जाएंगे। शिमला को छोड़कर धर्मशाला, मंडी, सोलन व पालमपुर में नगर निगम के चुनाव कराए जाएंगे। इन नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर का ढाई साल का कार्यकाल अक्टूबर में ही पूरा हो रहा है। ऐसे में इन पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Himachal Crime: ऊना में कोआपरेटिव सोसायटी के सचिव की हत्या, गली निर्माण को लेकर हुआ था विवाद