Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'कांग्रेस को मिलेगी महिलाओं के अपमान की सजा', जयराम ठाकुर ने सुक्‍खू सरकार को लिया आड़े हाथ

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 07:41 PM (IST)

    Himachal News मंडी में जयराम ठाकुर ने सुक्‍खू सरकार पर निशाना साधा है। सरकाघाट के बलद्वाड़ा और सुंदरनगर हलके के डैहर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पार् ...और पढ़ें

    जयराम ठाकुर ने सुक्‍खू सरकार को लिया आड़े हाथ
    जयराम ठाकुर ने सुक्‍खू सरकार को लिया आड़े हाथ

    जागरण संवाददाता, सरकाघाट/डैहर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार महिलाओं का अपमान कर रही है। यह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। हिमाचल की बेटी कंगना रनौत को भाजपा का टिकट मिलते ही देश भर में कांग्रेस उनके पीछे पड़ गई।

    हर मंच से उनको भद्दी गालियां और अपमानजनक बातें बोली जा रही हैं। कांग्रेसी सरकाघाट की इस बहादुर बेटी की लोकप्रियता से इतने घबराए हुए हैं कि अब पूरी मातृ शक्ति का भी अपमान करने लगे हैं। सरकाघाट के बलद्वाड़ा और सुंदरनगर हलके के डैहर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनावों के समय वोट के लिए माताओं बहनों का ख्याल आता है।

    15 माह से सड़कों पर गिरा मलबा हटा नहीं पाई कांग्रेस: जयराम

    15 माह में महिलाओं को 1500 देने की याद नहीं आई और अब जब फिर वोट मांगने का समय आया तो माताओं और बहनों को कतार में खड़े होकर फार्म भरने के लिए कहा जा रहा है। अब वोट हासिल करने के लिए ये प्रक्रिया शुरू हुई तो भाजपा चुनाव आयोग के पास गई। 15 माह में सड़कों के किनारे गिरा मलबा उठा नहीं पाए और संपूर्ण हिमाचल के विकास की बात कर रहे हैं। क्या यह सच नहीं है कि आपके परिवार को चुनावों के समय ही मंडी की याद आती है।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'राजनीतिक मंडी में बिकने वाले विधायकों को सबक सिखाएगी जनता...', राजगढ़ जनसभा में BJP पर बरसे CM सुक्‍खू

    जयराम ने विक्रमादित्‍य सिंह पर भी किया वार

    कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भाजपा की कंगना रनौत से पूछ रहे हैं कि मंडी के लिए क्या किया है। उसने क्या किया और क्या करेगी उसका जवाब तो मिल जाएगा लेकिन आपकी इतनी पीढियां यहां से चुनाव जीतकर गईं आप बताएं कि आपके परिवार ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया है। जनता के बीच आपको क्या कहना है पहले अपनी माता से पूछकर आएं। कांग्रेस सरकार ने सैकड़ों संस्थान बंद कर दिए तो आप और आपकी माता जो यहां से सांसद थी वो क्यों चुप रहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hamirpur News: 'राहुल गांधी की मोहब्‍बत की दुकान में नफरत का सामान...', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    मंडी में 250 करोड़ की लागत से शिवधाम का निर्माण हो रहा था लेकिन आपकी सरकार ने आते ही वो काम बंद कर दिया और मुख्यमंत्री 200 करोड़ नादौन क्यों ले गए। सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा घटाकर बंद करने की साजिश हुई। ऐसे में मां बेटा क्यों चुप रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत, सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर, सुंदरनगर के विधायक राकेश जंबाल, भाजपा प्रवक्ता अजय राणा सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।