यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hamirpur News: 'राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान...', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Hamirpur News अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। अनुराग ने कहा कि वही बसूली ले रहे है और मृत्यु के बाद आपकी संतानों को आपकी संपत्ति का अधिकार ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान आज पूरा देश देख रहा है। क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद के बाद अब सीमा व सरहद पर असुरक्षित करने के साथ परमाणु हथियारों को खत्म करने का काम कांग्रेस करने लगी है। यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही है।
कांग्रेस की सोच समाज को टुकड़ों में बांटना: अनुराग ठाकुर
अनुराग ने कहा कि वही बसूली ले रहे है और मृत्यु के बाद आपकी संतानों को आपकी संपत्ति का अधिकार भी नहीं मिलेगा और यह कांग्रेस की सोच है जो कि टुकड़े- टुकड़े करके समाज को आगे बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ विदेशी हाथ भी कांग्रेस के साथ है और यह सोच भारत विरोधी है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में लोगों की भागेदारी बढ़ने पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भीषण गर्मी भी लोगों के कदमों को नहीं रोक पा रही है।
यह भी पढ़ें: Himachal News: आज राजगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम सुक्खू, विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में करेंगे प्रचार
यूपी में फिर से खिलेगा कमल: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से भी आवाह्न किया है कि अपने देश को आगे ले जाने के लिए बढ़चढ़ कर आगे आएं ताकि देश भी आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि आज 18वीं लोकसभा चुनने का अवसर आया है और हर मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करे क्योंकि यह अवसर हर पांच साल बाद आता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में फिर से कमल खिलेगा और मोदी और योगी सब पर भारी पड़ेंगे।
कांग्रेस की पोल दुनिया के सामने खुली: अनुराग
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने स्पष्ट किया है कि जो हक एसटी-एसटी का है वह मुस्लिम कोटा एसटीएसटी को वापिस किया जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति की पोल दुनिया के सामने खुली है और यह सब वोट बैंक की राजनीति की जा रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Mandi News: 'कांग्रेस कुनीति का शिकार, जनता सिखाएगी सबक...'; राजस्थान से लौटने के बाद सुक्खू सरकार पर भड़कीं कंगना
सुजानपुर से पूर्व प्रत्याशी कै रणजीत सिंह राणा के पार्टी छोड़ने पर कहा कि भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को पार्टी नहीं छोडनी चाहिए क्योंकि भाजपा पार्टी आज देश को आगे बढ़ा रही है। इसलिए देश व प्रदेश आगे बढ़े इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।