Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Road Show: 'कांग्रेस है महिला और हिंदू विरोधी...', जोगेंद्रनगर में रोड शो के दौरान सुक्‍खू सरकार पर भड़कीं कंगना

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 02:48 PM (IST)

    Kangana Road Show हिमाचल प्रदेश के जोगेंद्रनगर में कंगना रोड शो कर रही हैं। इसी बीच उन्‍होंने सुक्‍खू सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ...और पढ़ें

    जोगेंद्रनगर में रोड शो के दौरान सुक्‍खू सरकार पर भड़कीं कंगना
    जोगेंद्रनगर में रोड शो के दौरान सुक्‍खू सरकार पर भड़कीं कंगना

    जागरण संवाददाता, जोगेंद्रनगर। Lok Sabha Election 2024: मंडी संसदीय क्षेत्र (Mandi Lok Sabha Seat) से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने प्रचार अभियान के तीसरे दिन भी कांग्रेस पार्टी पर हमला जारी रखा।

    जोगेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के बाद रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को महिला और हिंदू विरोधी बताया। कंगना ने कहा कि कांग्रेस ने कभी महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका ही नहीं दिया। वहीं कंगना ने जोगेंद्रनगर में रोड शो के दौरान हिमाचली डांस भी किया।  

    महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ रही आगे: बीजेपी प्रत्‍याशी

    मोदी सरकार के पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में महिलाएं हर क्षेत्र में शिखर पर पहुंची है। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर हिंदुओं को नीचा दिखाने का प्रयास करती रही।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'छोटे बच्‍चे को प्‍यार से कहते हैं पप्पू, कोई अपशब्‍द नहीं...', विक्रमादित्‍य के आरोपों पर बोलीं कंगना

    आजादी के 77 वर्ष बाद भी कांग्रेस की महिलाओं के प्रति सोच नहीं बदली है। एक छोटे से गांव की बेटी को भाजपा का टिकट मिलने पर कांग्रेसी बौखलाहट में आकर अपमानित करने पर उतर गए हैं। कांग्रेस ने देश को दोनों हाथ से लूटा है।

    10 साल में देश में हुआ काफी बदलाव: कंगना रनौत

    पहले विश्व भर में देश की पहचान घोटालों के तौर पर होती थी। अब घोटालों का दौर समाप्त होने के बाद पिछले 10 वर्ष में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का सपना साकार हो रहा है। मोदी सरकार ने महिलाओं,किसानों और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'बड़ी-बड़ी बातों से नहीं जीते जाते चुनाव... आपदा में कहां थीं कंगना?', विक्रमादित्‍य का बीजेपी प्रत्‍याशी पर पलटवार

    सुक्‍खू सरकार पर भड़की कंगना

    कंगना ने आरोप लगाया कि आपदा के समय केंद्र सरकार से मिली आर्थिक सहायता में प्रदेश की सुक्खू सरकार ने गोलमाल किया है। विधानसभा चुनाव में लोगों को दी गई 10 गारंटियों से एक भी गारंटी 15 माह में पूरी नहीं हो पाई है। प्रदेश में अस्थिरता का वातावरण बना हुआ है। विकास कार्य ठप होने से जनता परेशान है। उन्होंने नए भारत का सपना साकार करने के लिए क्षेत्र से लोगों से समर्थन मांगा।