यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kangana Ranaut: पीएम का आभार जताने दिल्ली रवाना हुईं कंगना रनौत, अब इस दिन वापस लौट प्रचार-प्रसार में जुटेंगी क्वीन
Kangana Ranaut बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। वह आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी और उनका धन्यवाद अदा करेंगी। कंगना ...और पढ़ें

HighLights
- टिकट मिलने के बाद दिल्ली रवाना हुई कंगना रनौत
- पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलकर जताएंगी आभार
- 28 मार्च को लौटेंगी हिमाचल वापस,शुरु करेंगी चुनाव प्रचार
- कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक पोस्ट पर भाजपा नेताओं ने जताया विरोध
- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले,यह पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान
जागरण संवाददाता,मंडी। Himachal Pradesh News: मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा का टिकट मिलने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangna Ranaut) मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। वह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर प्रत्याशी बनाने के लिए आभार जताएंगी।
28 मार्च को वापस लौटेंगी
कंगना 28 मार्च को दिल्ली से वापस लौटेंगी और चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और कई अन्य नेताओं द्वारा कंगना पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने विरोध जताया है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे देवभूमि हिमाचल का अपमान बताते हुए कहा कि सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा ये टिप्पणियां सहन नहीं करेगी
कंगना प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी कहलाए जाने वाली छोटी काशी यानी मंडी की बेटी है। फिल्म जगत में कंगना ने अपनी मेहनत के दम पर मंडी ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। भाजपा इस तरह की टिप्पणी सहन नहीं करेगी। यह कंगना नहीं बल्कि पूरे हिमाचल का अपमान है। देश की नारी शक्ति का अपमान है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का यह बयान मातृशक्ति के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। मातृशक्ति का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है।
मंडी में भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव मेंं मंडी और प्रदेश की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। भाजपा बुधवार को कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध जिला मुख्यालय मंडी में धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा ने सुप्रिया श्रीनेत की चुनाव आयोग से शिकायत करने की तैयारी कर ली है।
खबरें और भी
अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज करवाने की तैयारी भी चल रही है। वहीं, कंगना के पिता अमरदीप रनौत का कहना है कि सबसे घर में मां बेटियां हैं। कंगना आज जहां हैं। वहां अपनी मेहनत के दम पर पहुंची है। जब जब उनकी बेटी के चरित्रहनन का प्रयास हुआ है। वह सोना बनकर निखरी है। देवभूमि की जनता ऐसे लोगों को आने वाले समय में खुद जवाब देगी।