Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandi News: कंगना रनौत से मिले पूर्व सीएम, प्रचार अभियान को लेकर हुई चर्चा; जयराम ने पार्टी के रूठे नेताओं को मनाया

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 11:10 AM (IST)

    Mandi News हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर भाजपा प्रत्‍याशी कंगना रनौत से मिले। दोनों के बीच आगामी प्रचार अभियान की रूप रेखा को लेकर चर्चा हुई ...और पढ़ें

    पूर्व CM जयराम ठाकुर से मिली कंगना रनौत
    पूर्व CM जयराम ठाकुर से मिली कंगना रनौत

    हंसराज सैनी, मंडी। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रनौत से मुलाकात की। कंगना ने सरकाघाट के भांबला में अपने आवास पर उनका स्‍वागत किया।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें टिकट मिलने की बधाई दी। दोनों के बीच आगामी प्रचार अभियान की रूप रेखा को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक दलीप ठाकुर भी उपस्थित रहे।

    जयराम ठाकुर ने मनाए रूठे नेता

    मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने शनिवार को अपना दिन स्वजनों के साथ बिताया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दिन भर रूठों को मनाने में लगे रहे। वर्षा,आंधी और बंद रास्तों की वजह से कंगना रनौत दूसरे दिन चुनाव प्रचार नहीं कर पाई।

    उनका सरकाघाट हलके के पौंटा, फतेहपुर, मौही, नवाही और सरकाघाट में 11 बजे से दोपहर बाद साढ़े 12 बजे तक पांच कार्यक्रम तय थे। रास्ते बंद होने और मौसम के मिजाज को देखते हुए पांचों कार्यक्रम रद करने पड़े। वहीं जयराम ठाकुर ने कंगना से मुलाकात भी की। 

    फोन पर लिया चुनावी रणनीति का फीडबैक

    कंगना ने भांबला में पार्टी कार्यालय खोलने के लिए स्थल देखा। मोबाइल फोन पर दिन भर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से फीडबैक लेकर चुनावी रणनीति तैयार की। जयराम ठाकुर सुबह औट में लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे सेवानिवृत्त बिग्रेडियर खुशाल ठाकुर से मिले। उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। टिकट कटने से वह नाराज चल रहे हैं।

    कंगना को टिकट देने से नाखुश

    भाजपा के टिकट पर नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने भी दावा जताया था। वह भी कंगना को टिकट देने से नाखुश हैं। जयराम ठाकुर ने उनसे भी बात की। दोपहर बाद मंडी में पूर्व विधायक डीडी ठाकुर और कन्हैया लाल से बात की। डीडी ठाकुर विधानसभा में टिकट न मिलने से नाराज चल रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shimla News: पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं होमगार्ड्स, तीन महीने से नहींं मिला वेतन; गड़बड़ाया बजट

    कन्हैया लाल भी उनके साथ खड़े हैं। दोनों का क्षेत्र में अच्छा जनाधार है। डीडी ठाकुर कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे। भाजपा को डर सता रहा है कि कहीं वह घर वापसी न कर लें। चारों को कंगना रनौत के पक्ष में खुलकर काम करने के लिए राजी किया गया। लेकिन इसमें कितनी सफलता हाथ लगी है। आने वाले दिनों में इस बात का पता चलेगा।

    चुनावी दंगल में उतरते ही विरोधियों पर हमलावर हुई कंगना

    चुनावी दंगल में उतरते ही मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रनौत विरोधियों पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह को करारा जवाब दिया है। कंगना ने अपने तेवरों से साफ जता दिया है कि विरोधियों के हमलों से वह घबराने वाली नहीं है। सबको मुंह तोड़ जवाब मिलेगा।

    कंगना ने अपमान को बनाया चुनावी हथियार

    सुप्रिया श्रीनेत की अशोभनीय टिप्पणी को देवभूमि हिमाचल की बेटियों का अपमान बता कंगना ने इसे चुनावी हथियार बना लिया है। कंगना को भाजपा का टिकट मिलने के बाद प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष एवं मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह पिछले कई दिनों से इंटरनेट मीडिया पर तरह तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

    मां बेटे पर कंगना ने चुन चुन कर निशाना साधा है। इससे एक बात साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में आरोप प्रत्यारोप का यह दौरान और तेज होने वाला है।

    कंगना ने सोशल मीडिया पर अपडेट की प्रोफाइल

    चुनाव प्रचार का आरंभ करने के बाद कंगना अब भाजपा के रंग में रंगने लगी है। एक्स और इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर अपना प्रोफाइल अपडेट किया है। वह भी मोदी परिवार में शामिल हो गई हैं। एक्स पर अपने नाम के आगे अब मोदी का परिवार लिखा है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को घेरा, बोले- पहले दिन से बदले की भावना से काम करने के नतीजे आने लगे सामने

    अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अभिनेत्री के साथ अब मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लिखा है। फिल्मों में नाम कमाने के बाद कंगना पहली बार राजनीति में भाग आजमाने उतरी है। पंगा गर्ल के नाम से लोकप्रिय कंगना का विवादों से गहरा नाता रहा है। वह हर बार विरोधियों पर भारी पड़ी है।