Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'इंदिरा गांधी से बड़ा तानाशाह देश में दूसरा कोई नहीं...', कंगना रनौत ने कांग्रेस पर बोला हमला

    Updated: Thu, 16 May 2024 07:39 PM (GMT+05:30)

    Himachal News मंडी से भाजपा प्रत्‍याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि इंदिरा गांधी से बड़ा तानाशाह देश में दूसरा कोई नहीं ...और पढ़ें

    कंगना रनौत ने कांग्रेस पर बोला हमला
    कंगना रनौत ने कांग्रेस पर बोला हमला

    जागरण संवाददाता, आनी। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र के श्वाड़ से गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इटालियन बाई को हिंदी का ज्ञान और देश की संस्कृति की समझ नहीं है। हिंदी का एक शब्द नहीं आता है। शायद इटालियन संस्कृति को भी नहीं जानती है।

    राहुल गांधी को देश की जनता एक बार नहीं अनेक बार नकार चुकी है। मां और कांग्रेस उन्हें हर वर्ष लॉन्‍च करती है। फेल होते हैं। फिर रीलॉन्‍च करते हैं। इससे ऐसा लगता है मानों देश को इन लोगों ने अपनी संपत्ति समझ रखा है। कंगना यहीं नहीं रूकी उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को देश का सबसे बड़ा तानाशाह बताया।

    कंगना ने राजीव गांधी को बताया एक्‍सीडेंटल पीएम

    संजय गांधी पर लोगों की जबरदस्ती नसबंदी करने तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री बताते हुए देश को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलने का आरोप लगाया। कंगना ने कहा कि राहुल जैसा कार्टून अगर देश का प्रधानमंत्री बन गया तो विश्व भर में नाक कट जाएगी। आजादी के बाद जनमत सरदार पटेल को मिला था लेकिन जवाहर लाल नेहरु जबरदस्ती प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ गए थे।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'मुंबई से आई टूरिस्ट को नजर नहीं आता मंडी का विकास...', विक्रमादित्‍य सिंह का कंगना पर वार

    बीजेपी प्रत्‍याशी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

    राहुल गांधी की तरह ही हिमाचल में भी एक कार्टून किरदार है जो कहता है मैं राममंदिर गया था। कंगना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता दलित, महादलित, आदिवासी के आरक्षण को उनसे लेकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। पीएम मोदी जान की बाजी लगा देंगे, संविधान में हाथ लगाने देंगे न ही आरक्षण छीनने देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal News: कंगना रनौत की बढ़ेंगी मुश्किलें! कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के लिए प्रचार करेंगे ये दल

    भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा। कांग्रेस का किसी ने गलती से भी बटन दबा दिया तो उसका वोट बेकार जाना तय है। इटालियन या फ्रेंच नहीं द्रौपदी मुर्मू जैसी आदिवासी माता से सब बहनों का मान बढ़ता है।