Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'मुंबई से आई टूरिस्ट को नजर नहीं आता मंडी का विकास...', विक्रमादित्‍य सिंह का कंगना पर वार

    Updated: Thu, 16 May 2024 06:08 PM (IST)

    मंडी से कांग्रेस प्रत्‍याशी विक्रमादित्‍य सिंह (Vikramaditya Singh) ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर फिर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि मुंबई से आई ...और पढ़ें

    विक्रमादित्‍य सिंह ने कंगना रनौत पर किया वार
    विक्रमादित्‍य सिंह ने कंगना रनौत पर किया वार

    जागरण संवाददाता, कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर हमला बोलते हुए कहा कि मुंबई से आई टूरिस्ट को मंडी का विकास नजर नहीं आता है। आखिर आएगा भी कैसे हिमाचल के बारे में उनकी जानकारी शून्य जो ठहरी।

    विक्रमादित्‍य ने अपने पिता वीरभद्र की गिनवाई उपलब्धियां

    उनके पिता स्व. वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहते मंडी को आइआइटी, जवाहर लाल नेहरु इंजीनियरिंग कालेज, कीरतपुर मनाली फोरलेन,हर विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय,मंडी और कुल्लू में देव सदन का निर्माण करवाया था।

    इसके अलावा विकास के अनेकों कार्य किए थे। इससे यहां के लोगों का जीवन सुगम हुआ था। वह वीरवार को बंजार व मनाली विधानसभा क्षेत्र के गड़सा,कराडसू व नग्गर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

    जयराम ठाकुर पर भी विक्रमादित्‍य सिंह ने साधा निशाना

    विक्रमादित्‍य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से पूछा कि वह बताएं अपने मुख्यमंत्रित्व काल में मंडी के लिए क्या कुछ नया किया है। मंडी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक हवाई अड्डे के निर्माण का सपना लोगों को दिखाते रहें जो पूरा नही हुआ। अगर देश को जुमलोंबाजों से बचाना है तो भाजपा को सत्ता से बाहर करना ही होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नही करती।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'UPA सरकार के कार्यकाल में भाई-भतीजावाद और आतंकवाद का रहा बोलबाला...', अनुराग ने कांग्रेस पर बोला हल्‍ला

    देव संस्कृति के सरंक्षण में पूर्व सीएम वीरभद्र का योगदान: विक्रमादित्‍य

    प्रदेश में देव संस्कृति के सरंक्षण में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा धर्म के नाम पर बड़ी बड़ी बातें तो करती है पर उस पर अमल नहीं करती। भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर मुंबई से आई टूरिस्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसें न तो धर्म का ही कोई ज्ञान है और न ही प्रदेश की संस्कृति की कोई जानकारी। गो माता के भक्षक कभी भी देव संस्कृति के लिये स्वीकार्य नहीं हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal Politics: सीएम सुक्खू के निशाने पर कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले बागी विधायक, तैयार किया ये प्लान

    विक्रमादित्य सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि वह प्रदेश के विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित है। लोक निर्माण मंत्री के नाते उन्होंने प्रदेश की सड़कों के रखरखाव और निर्माण को 3560 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए। मंडी संसदीय क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के चलते लोगों की अलग-अलग समस्याएं है। वह इन समस्याओं को भली भांति जानते व समझते है। उन्हें दूर करना उनकी जिम्मेदारी है।