Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandi Landslide: मंडी में पहाड़ दरकने से बंद हाईवे आखिरकर 26 घंटे बाद खुला, लोगों ने ली राहत की सांस

    By editorial DrmEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Sun, 13 Jul 2025 06:10 PM (IST)

    Landslide in Mandi मंडी-पंडोह मार्ग पर चार मील के पास भूस्खलन के कारण बंद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 26 घंटे बाद खुल गया है। मार्ग को खोलने का क ...और पढ़ें

    मंडी में पंडोह के पास बंद हाईवे 26 घंटे बाद खुल गया।
    मंडी में पंडोह के पास बंद हाईवे 26 घंटे बाद खुल गया।

    विशाल वर्मा, मंडी। Landslide in Mandi, मंडी-पंडोह मार्ग चार मील के पास शनिवार दोपहर 1:30 बजे से पहाड़ दरकने और लगातार मलबा गिरने के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 26 घंटे बाद बहाल हुआ। भूस्खलन के कारण सैकड़ों वाहन दोनों ओर फंसे रहे और लोगों को भारी असुविधा हुई। बसों व अन्य वाहनों में छोटे बच्चे भी थे, जो भूख व प्यास से परेशान हुए। दोपहर बाद गुरुद्वारा सिंह सभा के सेवादारों ने सड़क पर ही भोजन की व्यवस्था कर इन्हें बड़ी राहत दी है।

    मंडी के चार मील में पहाड़ से दरका भारी भरकम मलबा। इसे हटाने का कार्य किया जा रहा है।

    चौकी प्रभारी अनिल कटौच ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे से मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया और शाम को बहाल कर दिया गया। शनिवार को लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा, जिससे सुरक्षा कारणों से रास्ता नहीं खोला जा सका।

    भारी वाहन नहीं जा पा रहे थे वैकल्पिक मार्ग से

    प्रशासन ने छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजना शुरू कर दिया, लेकिन बस, ट्रक और जीप जैसे बड़े वाहनों के लिए रास्ता बंद था, इससे सबसे ज्यादा दिक्कतें सब्जी और फल लेकर जा रहे चालकों को हुई। लोग 26 घंटे तक फंसे रहे।

    यह भी पढ़ें- Mandi: हाईवे बंद होने पर भटकते हुए रात 12 बजे पहाड़ी पर फंस गए चार पर्यटक, 112 पर कॉल और फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

    तांदी और केलंग से सब्जी लेकर दिल्ली जा रहे चालक गुरमित सिंह, काला और जहांगीर ने बताया कि वे 11 जुलाई की रात को लगभग 10 घंटे औट में फंसे थे और 26 घंटे पंडोह के चार मील में अटके रहे।

    खबरें और भी

    गुरुद्वारा सेवादारों ने करवाया फंसे लोगों को भोजन

    फंसे हुए पर्यटकों व अन्य लोगों को खाना खिलाने के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा नेरचौक, रिवालसर साहिब, गुरुकोठा साहब प्रबंधक कमेटी नेरचौक के सदस्य मौके पर पहुंचे। इन्होंने फंसे लोगों को खाना खिलाया। गुरुद्वारा सभा के सेवादार गाड़ियों में भोजन भरकर पहुंचे। इस दौरान सभाा के प्रधान सरदार सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान जसवंत सिंह, सलाहकार निर्मल सिंह, महासचिव मनप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- Mandi Landslide: मंडी में पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरका, फोरलेन पर बाल-बाल बचे लोग, वीडियो में देखिए भयावह मंजर

    गाड़ियों में खराब हो रही थी सब्जियां

    वाहन चालकों का कहना है कि गाड़ियों में भरी सब्जियां खराब हो रही थीं और समय पर मंडी न पहुंचने पर उन्हें न तो पूरा किराया मिलता है, न ही व्यापारी उन्हें राहत देता है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक नुकसान का संकट खड़ा हो गया। 

    यह भी पढ़ें- Mandi Landslide: बारिश और भूस्खलन ने रोक दी बरात की राह, पुल‍िस की मदद से न‍िकाले गए दूल्‍हे राजा, VIDEO