Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Landslide: भूस्खलन और भारी बारिश से रातभर मनाली फोरलेन पर फंसे रहे हजारों लोग, नौ मील व थलोट में रोके वाहन

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 11:50 AM (GMT+05:30)

    Himachal Pradesh Landslide हिमाचल प्रदेश भारी बारिश के कारण जनजीवन बेहाल है। मंडी में रातभर भारी बारिश के कारण मनाली कीरतपुर फोरलेन पर सैकड़ों वाहन फं ...और पढ़ें

    मंडी में फोरलेन बहाली में जुटी मशीनरी व फंसे वाहन। जागरण
    मंडी में फोरलेन बहाली में जुटी मशीनरी व फंसे वाहन। जागरण

    विशाल वर्मा, पंडोह (मंडी)। हिमचल प्रदेश में शनिवार से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार रात को हुई मूसलधार बारिश के कारण कीरतपुर-मनाली फोरलेन एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में आ गया। मंडी से कुल्लू की ओर जाने वाला यह मार्ग पहले से ही संवेदनशील माना जाता है और बीती रात की बारिश ने इसकी स्थिति और भयावह बना दी।

    रात को भारी बारिश के कारण करीब 12 बजे से शुरू हुए भूस्खलन के कारण हाईवे पर कई जगह मलबा और पत्थर गिरने लगे। नौ मील, कैंची मोड़, कैंची मोड़ फोरलेन और जोगनी मोड़ के पास बड़े भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गईं।

    स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कई छोटे-छोटे नाले भी उफन कर खड्डों में तब्दील हो गए और सड़क पर पानी बहने लगा। सुबह होते ही लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की मशीनरी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे हाईवे को आंशिक रूप से यातायात के लिए बहाल किया जा सका।

    नौ मील और थलोट में रोके वाहन

    पुलिस चौकी पंडोह के प्रभारी अनील कटोच ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनज़र, मंडी की ओर से आने वाले वाहनों को 9 मील फोरलेन पर रात को ही रोक दिया गया, जबकि कुल्लू की दिशा से आ रहे वाहनों को थलोट फोरलेन से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखें।

    खबरें और भी

    लगातार खतरा बना हुआ है यह मार्ग

    भूस्खलन की बढ़ती घटनाएं इस मार्ग को लगातार खतरनाक बना रही हैं। हर बार बारिश के बाद इस फोरलेन को बहाल करने में काफी समय और संसाधन लग रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

    भारी बारिश का है अलर्ट

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सतर्क रहें और केवल आवश्यक होने पर ही सफर करें। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

    यह भी पढ़ें- Manimahesh Yatra: सुंदरासी में भूस्खलन से 15 घंटे बंद रही मणिमहेश यात्रा, भारी बारिश से रास्ते मुश्किल, हेली टैक्सी पर ब्रेक

    यह भी पढ़ें- Himachal News: पशु मित्र भर्ती करेगी सुक्खू सरकार, 4 घंटे काम का 5000 मानदेय, 25 किलो भार के साथ 100 मीटर दौड़ना होगा