Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनाली फोरलेन पर रफ्तार का कहर, नगवाईं अस्पताल के पास वाहन चालक व्यक्ति को रौंदकर फरार

    By Hansraj Saini Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 01:35 PM (GMT+05:30)

    कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर नगवाईं अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने नेपाल निवासी रत्न बहादुर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार ह ...और पढ़ें

    मनाली फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहन चालक ने व्यक्ति को रौंद दिया। प्रतीकात्मक फोटो

    मनाली फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहन चालक ने व्यक्ति को रौंद दिया। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. नगवाईं अस्पताल के पास फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा।

    2. नेपाल निवासी रत्न बहादुर की अज्ञात वाहन से मौत।

    3. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही, स्थानीय लोग सुरक्षा मांग रहे।

    सहयोगी, नगवाईं (मंडी)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर रफ्तार का कहर दिखा है। नगवाईं अस्पताल के समीप शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने व्यक्ति को रौंद दिया। मृतक की पहचान नेपाल निवासी रत्न बहादुर के रूप में हुई। हादसा बेहद भीषण था, व्यक्ति खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा मिला। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। 

    स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची औट थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपित वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

    दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बना नगवाईं

    फोरलेन बनने के बाद से नगवाईं अस्पताल क्षेत्र दुर्घटनाओं का हाटस्पाट बनता जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी इसी स्थल से मात्र 300 मीटर की दूरी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई थी। 

    रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग

    स्थानीय ग्रामीणों ने तेज रफ्तार पर रोक लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। यहां फुट फ्लाईओवर बनने से हादसे थम सकते हैं। पुलिस की ओर से हादसे की जांच की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें: चंबा बस हादसा: सीटों के नीचे तड़प रहे थे यात्री, खौफनाक मंजर देख दहल गया दिल; लोहा काटकर निकाले 7 शव और 11 घायल

    खबरें और भी