विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनाली हाईवे पर लगा 10 KM लंबा ट्रैफिक जाम, एरियल व्यू में दिखे बेहद खराब हालात; आखिर क्यों थम गई पर्यटकों की गाड़ियां?

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 13 Jun 2026 03:28 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2026 03:51 PM (IST)

हिमाचल में प्री-मानसून बारिश के बीच मनाली हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिससे पर्यटकों को भारी ...और पढ़ें

HighLights

  1. मनाली हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम।

  2. प्री-मानसून बारिश में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी।

  3. गलत ओवरटेक और डबल लेन सड़क जाम का कारण।

जागरण टीम, मंडी। हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले कल यानी शुक्रवार से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। इस बीच गर्मी से राहत पाने के लिए भारी संख्या में टूरिस्ट हिमाचल का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों में सबसे ज्यादा उत्सुकता मनाली के लिए है। मंडी से कुल्लू के बीच मनाली हाईवे पर लंबा जाम लग रहा है। पंडोह से लेकर दवाडा व थलौट तक करीब 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। 

Manali Highway Traffic jam 10

ट्रैफिक जाम का एक ड्रोन से बनाया वीडियो सामने आया है, जिसमें कई किलोमीटर तक वाहन रेंगते हुए दिख रहे हैं। मनाली की ओर जा रहे वानों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वाहन मुश्किल से कुछ इंच आगे बढ़ पा रहे हैं। इस कारण पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Manali Highway Traffic jam 1

जाम लगने की क्या है वजह

जाम लगने की सबसे बड़ी वजह गलत ओवरटेक है। कई टूरिस्ट लेन तोड़कर गलत दिशा में चले जाते हैं, इस कारण दूसरी तरफ से आ रही गाड़ियां फंस जाती हैं। दूसरी बड़ी वजह पंडोह बाजार से कैंची मोड़ तक सड़क का डबल लेन होना है। यहां फोरलेन सड़क नहीं है।

ट्राला फंसने से चार घंटे यातायात प्रभावित

उधर, कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह-औट मार्ग पर जोगनी मोड़ के समीप शुक्रवार शाम बड़ा ट्राला पहाड़ी के साथ फंस गया। इस कारण करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित हुआ। ट्राले पर भारी मशीनरी लोड होने के कारण उसे हटाने में दिक्कत हुई और वाहनों की लंबी कतारें लगने से सैकड़ों यात्री जाम में फंसे रहे। यह घटना शाम लगभग पांच बजे हुई।

यह भी पढ़ें: Ind vs Afg ODI: धर्मशाला में बारिश के बीच फैन्स का जोश हाई, रेनकोट पहनकर पहुंचे स्टेडियम; धौलाधार में स्नोफॉल से मौसम सुहावना

यह भी पढ़ें: कांगड़ा में मां-बेटी को टक्कर मारकर भागने लगा कार सवार तो 12 साल के बेटे ने दिखाई हिम्मत, पहुंचाया पुलिस थाने