Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के मंडी में रफ्तार का कहर, कार सवार 3 युवकों की मौत व दो की हालत गंभीर; सड़क किनारे मशीनरी से हुई टक्कर

    By Subhash Ahluwalia Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 05 May 2026 12:16 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार सड़क किना ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मंडी में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत।

    2. तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से टकराई।

    3. दो युवक गंभीर रूप से घायल, एम्स बिलासपुर रेफर।

    जागरण टीम, नेरचौक/मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत सोमवार रात यह हादसा हुआ। एचपी 82-8322 नंबर की कार सड़क किनारे खड़ी हाइड्रा मशीनरी से जा टकराई। हादसे में तीन युवकों की मौत व दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    कार सवार युवक नेरचौक से सुंदरनगर की ओर तेज रफ्तार में जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

    इन तीन युवकों की हुई मौत

    हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की प्राथमिक उपचार के दौरान ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिल कुमार उम्र 28 निवासी पलाही, रोहित कुमार उम्र 26 निवासी अंद्रेटा और सुभाष कुमार उम्र 35 निवासी पलाही उपमंडल बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है।

    वहीं हादसे में घायल हरीश उर्फ सन्नी (23) निवासी वडमाह और पंकज कुमार निवासी पलाही को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

    पुलिस ने किया मामला दर्ज

    पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। 

    सड़क किनारे खड़ी मशीनरी व वाहन बन रहे काल

    पिछले कुछ समय से इस स्थान पर अत्यधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं और अधिकतर दुर्घटनाओं मौतें हुई हैं। लेकिन किसी का इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा। लोगों का कहना है कि यहां सड़क के आसपास भारी वाहन और मशीनें खड़ी रहती हैं। कई बार तो यह सड़क के अंदर तक खड़ी होती हैं, जो हादसों का कारण बन जाती हैं।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा: संगड़ाह में सड़क से 200 फीट नीचे गिरी कार, मां-बेटी सहित 4 की मौत

    खबरें और भी