Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में भीषण हादसा: संगड़ाह में सड़क से 200 फीट नीचे गिरी कार, मां-बेटी सहित 4 की मौत; CM ने मांगी रिपोर्ट

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 04 May 2026 04:23 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक दर्दनाक कार हादसे में मां-बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई। संगड़ाह उपमंडल के पुलानी में एक कार 200 फीट गहरी खाई म ...और पढ़ें

    जिला सिरमौर के संगड़ाह में कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

    जिला सिरमौर के संगड़ाह में कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

    HighLights

    1. सिरमौर में कार 200 फीट खाई में गिरी।

    2. हादसे में मां-बेटी सहित चार की मौत हुई।

    3. चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर।

    जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला जिला सिरमौर में एक दर्दनाक कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल के पुलानी में सोमवार दोपहर एक कार करीब 200 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर हालत में नाहन अस्पताल रेफर किया गया है।

    संगड़ाह पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि कार नंबर एचपी 79-2756 पुलानी में सड़क से करीब 200 फीट नीचे लुढ़क गई। 

    मां-बेटी सहित चार की मौत

    हादसे में मां-बेटी सहित चार की मौत हो गई। 52 वर्षीय अमरा देवी पत्नी देव राज निवासी गट्टाधार, तह संगड़ाह, 14 वर्षीय आराध्या पुत्री देव राज, 14 वर्षीय प्रियंका पुत्री दीप राम निवासी ऊंचा टिक्कर, संगड़ाह, 62 वर्षीय सज्जन सिंह पुत्र थपलू राम निवासी काजवा तहसील संगड़ाह की मौके पर ही मौत हो गई।

    चालक के खिलाफ दर्ज हो सकता है मामला

    गाड़ी का ड्राइवर अजीत कुमार निवासी गताधार घायल है और उसे फर्स्ट एड के लिए संगड़ाह हॉस्पिटल ले जाया गया, यहां से नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। इस मामले में गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

    क्या कहते हैं एसपी सिरमौर

    जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत तथा ड्राइवर की घायल होने की पुष्टि की है।

    मुख्यमंत्री ने जताया शोक, हादसे पर मांगी रिपोर्ट

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत होने पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हमीरपुर में 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत व दो घायल; समारोह में जा रहे थे चारों रिश्तेदार