मंडी में शादी से लौट रहे लोगों की कार सड़क से 100 मीटर नीचे पंडोह डैम में गिरी, 4 लोग थे वाहन में सवार
मंडी जिले के पंडोह में शादी से लौट रही एक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे चार लोग घायल हो गए। पंडोह डैम के पास हुए इस हादसे में सभी घायलों को ...और पढ़ें

मंडी में पंडोह डैम के पास गिरी कार। जागरण
HighLights
मंडी के पंडोह में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
शादी से लौट रही कार 100 मीटर खाई में गिरी।
हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
विशाल वर्मा, पंडोह (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र में शिवाबादर सड़क के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा पंडोह डैम के समीप हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, वाहन नंबर एचपी 32 ए 7626 में चार लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
गाड़ी से बाहर निकल गए सवार
बताया जा रहा है कि सभी सवार गाड़ी के डैम तक पहुंचने से पहले ही पहाड़ी के बीच में गिर गए। गाड़ी में दो भाई तनु ओर मनु सुराही खड्ड निवासी थे, बाकी 2 महिलाएं हटोन निवासी थीं। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि अन्य तीनों सवारों को भी गहरी चोटें आई हैं।
डैम सुरक्षा कर्मियों ने किए रेस्क्यू
सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही डैम सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर अशोक तक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
इसके साथ ही पंडोह पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा के पंचरुखी में चाची और भतीजे में चले दराट-दराटी, जमीन विवाद में दो परिवार बने एक-दूसरे के जानी दुश्मन