विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी के गोहर क्षेत्र में 9 सितंबर को 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, जानें प्रभावित इलाके

Published: Mon, 07 Sep 2026 05:00 PM (IST)

गोहर, दाण सहित मंडी जिले के कई इलाकों में 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ...और पढ़ें

मंडी के इन इलाकों में 9 सितंबर को गुल रहेगी बत्ती।

मंडी के इन इलाकों में 9 सितंबर को गुल रहेगी बत्ती।

HighLights

  1. 9 सितंबर को गोहर क्षेत्र में 7 घंटे बिजली बंद रहेगी

  2. 22 केवी एचटी लाइन रखरखाव और पेड़ों की छंटाई का कार्य

  3. मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा

जागरण संवाददाता गोहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के विद्युत उपमंडल गोहर के अंतर्गत आने वाले गोहर, दाण, बाहवा, नरहाली, ख्योड़, बासा, देलग, डुघल, डडोह, धरोटधार, खारसी, देवधार, सलाहर तथा आसपास के क्षेत्रों में नौ सितंबर को बत्ती गुल रहेगी। बिजली विभाग ने इसका समय भी बता दिया है।

बता दें कि ऊपर बताए गए जिलों में 9 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार 22 केवी एचटी लाइन के रखरखाव तथा पेड़ों की काट-छांट का कार्य किया जाना है।

यह भी पढ़ें- HPPSC Police Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जल्द कर लें अप्लाई

इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल गोहर ईं. पूजा ठाकुर ने बताया कि रखरखाव का कार्य मौसम पर निर्भर रहेगा। यदि नौ सितंबर को मौसम खराब रहा तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर हिमाचल प्रदेश में अलर्ट, खांसी समेत इन 5 लक्षणों वाले मरीजों के सैंपल लेने के निर्देश