Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंडी में होली की धूम के बीच पुलिस ने हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा, 7 जगह नाकाबंदी कर रोके वाहन किए चालान

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 02 Mar 2026 12:40 PM (IST)

    मंडी में होली के अवसर पर पुलिस ने हुड़दंगियों पर शिकंजा कसा है। शहर में सात जगहों पर नाकाबंदी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया व चारपहिय ...और पढ़ें

    मंडी में पुलिस की ओर से की गई नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करती पुलिस। जागरण

    मंडी में पुलिस की ओर से की गई नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करती पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. पुलिस ने मंडी में होली पर 7 जगह नाकाबंदी की।

    2. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए।

    3. एसपी ने हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

    मुकेश मेहरा, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार को होली मनाई जा रही है। सेरी मंच पर होली मनाने जा रहे हुड़दंगियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मंडी शहर में पुलिस ने 7 जगह नाकाबंदी की हुई है। नियमों को दरकिनार कर वाहनों पर निकले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को कानून का पाठ पढ़ाया। 

    सेरी मंच और शहर के अन्य जगहों पर नाके लगाकर बिना हेल्मेट, तीन सवारियां बाइक व स्कूटी पर लेकर चलने और चार पहिया में भी नियमों का न मानने पर चालान काटे गए। 

    सेरी मंच पर जुटी भीड़

    सेरी मंच पर हर वर्ष की तरह होली मनाई जा रही है। हजारों की संख्या में युवा व युवतियां और परिवारों के संग लोग होली मनाने पहुंचते हैं। इस दौरान सेरी मंच पर बाकायदा लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं।

    पुलिस की क्यूआरटी तैनात, एसपी ने लिया जायजा

    वहीं महिला और पुरुष क्यूआरटी भी तैनात की गई है। क्यूआरटी डंडों के साथ तैनात है। हुंडदंग मचाने वालों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। 

    एसपी मंडी विनोद कुमार और एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने भी सुबह ही सभा स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। 

    इन जगहों पर की गई नाकाबंदी

    वहीं शहर में पुलिस के छह से सात नाकों पर नियमों का उल्लंघन कर चल रहे वाहन सवारों पर नकेल कसी गई। सेरी मंच, महामृत्युंज चौक, विक्टोरिया पुल के पास, भ्यूली चौक पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। सुबह नियमों के विपरीत चल रहे वाहन चालकों के धड़ाधड़ चालान काटे गए।

    क्या कहते हैं एसपी

    उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि नियमों की अवहेलना पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हुड़दंगी अकसर नशे में दोपहिया पर उत्पात मचाते हैं, इस बार पुलिस ने पहले से तैयारी कर रखी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सुजानपुर होली महोत्सव: बब्बू मान के मंच पर आते ही भीड़ बेकाबू, SP की मौजूदगी में पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज