Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंडी के कुण्डूनी गांव में भूस्खलन ने तीन परिवारों के सिर से छीनी छत, तबाह हुए घर

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 10:18 PM (IST)

    मंडी जिले के कुण्डूनी गांव में भूस्खलन से फिर तबाही हुई है। मंगलवार को बारिश के कारण पहाड़ी खिसकने से तीन घर और दो पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे ...और पढ़ें

    कुंडूनी गांव में भूस्खलन से तीन और घर ध्वस्त (फोटो: जागरण)
    कुंडूनी गांव में भूस्खलन से तीन और घर ध्वस्त (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. कुंडूनी गांव में भूस्खलन से फिर तबाही |
    2. तीन घर और दो पशुशालाएं क्षतिग्रस्त |
    3. प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा |

    संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर। नेर घरवासड़ा पंचायत के कुंडूनी गांव में फिर भूस्खलन ने कहर बरपाया। मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुई वर्षा के बीच पहाड़ी के दरकने से तीन और मकान ध्वस्त हो गए, जबकि दो पशुशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है।

    सात दिन पहले, दो सितंबर को इसी गांव में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ था, जिसमें 10 मकान जमींदोज हो गए थे। इस नई घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

    क्षतिग्रस्त होने वाले मकानों में छोटू राम, मस्त और बीना देवी के घर शामिल हैं। लगातार भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पंचायत प्रधान रीना ने बताया कि गांव के हालात बेहद संवेदनशील हैं और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।