मंडी नगर निगम का आरक्षण रोस्टर जारी, वार्ड के दिग्गजों का बिगड़ा खेल; महापौर का वार्ड महिला के लिए आरक्षित
मंडी नगर निगम के नए आरक्षण रोस्टर ने शहर की राजनीति में हलचल मचा दी है। महापौर वीरेंद्र भट्ट का वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने से उनके समीकरण बिगड़ ग ...और पढ़ें

मंडी नगर निगम का रोस्टर जारी हो गया है।
HighLights
महापौर वीरेंद्र भट्ट का वार्ड महिला के लिए आरक्षित।
उपमहापौर माधवी कपूर के वार्ड की स्थिति भी बदली।
कुल 15 वार्डों में से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित।
जागरण संवाददाता, मंडी। नगर निगम मंडी के आगामी चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा जारी नए आरक्षण रोस्टर ने शहर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। इस नए फेरबदल ने न केवल वर्तमान महापौर और उपमहापौर के समीकरण बिगाड़ दिए हैं, बल्कि कई अन्य कद्दावर नेताओं के चुनावी भविष्य पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
रोस्टर जारी होते ही सबसे बड़ा झटका वर्तमान महापौर वीरेंद्र भट्ट को लगा है, क्योंकि उनका वार्ड अब महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित हो गया है। वहीं, उपमहापौर माधवी कपूर के वार्ड की स्थिति भी बदल गई है।
दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल कांग्रेस नेता राजेंद्र मोहन, योगराज योगा, भाजपा के हरदीप सिंह राजा और सोमेश उपाध्याय के वार्डों के समीकरण भी इस बार उनके पक्ष में नहीं रहे, जिससे वह दौड़ से बाहर होते नजर आ रहे हैं।
5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
दूसरी और वीरेंद्र आर्य के लिए यह रोस्टर राहत भरी खबर लेकर आया है। इस बार नगर निगम के कुल 15 वार्डों में से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि पिछली बार महिलाओं के लिए 7 सीटें आरक्षित थीं
वार्डवार आरक्षण रोस्टर (15 वार्ड)
- वार्ड नंबर, वार्ड का नाम, आरक्षण की स्थिति
- 1, खलियार, अनारक्षित
- 2, पुरानी मंडी, महिला
- 3, पड्डल, महिला
- 4, नेला, महिला
- 5, मंगवाई, महिला
- 6, सन्यारढ़, अनुसूचित जाति
- 7, तल्याहड़, अनारक्षित
- 8, पैलेस कालोनी एक, महिला
- 9, पैलेस कालोनी दो, अनारक्षित
- 10, सुहड़ा, अनुसूचित जाति महिला
- 11, समखेतर, अनारक्षित
- 12, भगवाहण, अनारक्षित
- 13, थनेहड़ा, महिला
- 14, बैहना, अनुसूचित जाति
- 15, दौहंदी, अनुसूचित जाति महिला
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पंचायत चुनाव आरक्षण रोस्टर के लिए करना होगा इंतजार, हाई कोर्ट ने सरकार दिया एक सप्ताह का समय