Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandi: फ्लाईओवर का प्रपोजल तैयार करने का काम कंसल्टेंट को सौंपा, BOD को मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे प्रस्‍ताव

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 08:44 AM (IST)

    Mandi News हिमाचल प्रदेश के मंडी में कीरतपुर मनाली फोरलेन पर डडौर से मनाली तक प्रस्तावित तीन सुरंगों व चार फ्लाई ओवर का प्रस्ताव (प्रपोजल) तैयार करने ...और पढ़ें

    फ्लाईओवर का प्रपोजल तैयार करने का काम कंसल्टेंट को सौंपा (फाइल फोटो)
    फ्लाईओवर का प्रपोजल तैयार करने का काम कंसल्टेंट को सौंपा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सदस्य तकनीकी आलोक दीपांकर की सहमति के बाद सुरंगों व फ्लाई ओवर का प्रस्ताव तैयार करवाया जा रहा है।
    2. प्रस्ताव एनएचएआइ के निदेशक मंडल (बीओडी) को मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे।
    3. पंडोह में करीब छह किलोमीटर बाईपास का निर्माण होगा।

    जागरण संवाददाता, मंडी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने कीरतपुर मनाली फोरलेन पर डडौर से मनाली तक प्रस्तावित तीन सुरंगों व चार फ्लाई ओवर का प्रस्ताव (प्रपोजल) तैयार करने का काम परामर्शदाता (कंसल्टेंट)को सौंप दिया है। सदस्य तकनीकी आलोक दीपांकर की सहमति के बाद सुरंगों व फ्लाई ओवर का प्रस्ताव तैयार करवाया जा रहा है।

    बीओडी को मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे प्रस्‍ताव

    प्रस्ताव एनएचएआइ के निदेशक मंडल (बीओडी) को मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे। वहां से प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी। पंडोह में करीब छह किलोमीटर बाईपास का निर्माण होगा। जवाहर नवोदय विद्यालय से कुछ दूरी से शुरु होने वाला बाईपास कैंची मोड़ से ऊपर फोरलेन से मिलेगा। इससे कैंची मोड़ की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Mandi: फोरलेन पर नगवाईं और नाचगला में भी बनेंगे Flyover, हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर NHAI के सदस्‍य तकनीकी

    बनेगी एक किलोमीटर लंबी सुरंग

    बाईपास का निर्माण बाएं तट से होगा। इसमें एक किलोमीटर लंबी सुरंग भी बनेगी। बाईपास से पंडोह बाजार के लोगों को यातायात की किचकिच से राहत मिलेगी। दूसरी तीन किलोमीटर लंबी सुरंग प्रीणी से नेहरु कुंड के बीच बाएं तट पर बनेगी। यहां दाएं व बाएं तट पर दो-दो लेन मार्ग बनेगा। मंडी के चार से सात मील के बीच दो किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण होगा। सुरंग बनने से सफर तीन किलोमीटर कम होगा।

    भूस्खलन से बार बार मार्ग बंद होने की समस्या से राहत मिलेगी। बल्ह हलके के डडौर चौक, नागचला, द्रंग के झीड़ी व नगवाईं में 700-700 मीटर लंबे चार फ्लाई ओवर बनेंगे। फ्लाई ओवर बनने से फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही सुगमता से होगी। स्थानीय लोगों को भी किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Mandi News: कीरतपुर मनाली फोरलेन पर तीन नई सुरंगों की एलाइनमेंट पर मुहर, सदस्य तकनीकी ने किया निरीक्षण

    स्थानीय अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा

    सदस्य तकनीकी आलोक दीपांकर ने दो दिन पहले मनाली से मंडी तक फोरलेन को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद प्रस्तावित प्रस्तावों पर एनएचएआइ के स्थानीय अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की थी। उन्होंने सभी प्रस्तावों पर अपनी सहमति जताई दी। नए प्रस्तावों पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अंतिम मुहर लगने के बाद फोरलेन का निर्माण कार्य शुरु होगा।

    सदस्य तकनीकी की सहमति के बाद तीनों सुरंगों व चारों फ्लाई ओवर की प्रपोजल तैयार करने का काम कंसल्टेंट को सौंप दिया गया है। इसके बाद प्रपोजल बीओडी के पास मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे। -वरुण चारी,परियोजना निदेशक एनएचएआइ मंडी