Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Ranaut: 'पहाड़ी लड़कियों का भी स्‍वाभिमान...', सुप्रिया श्रीनेत पर कंगना का हमला; कांग्रेस पर भी कसा तंज

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 06:27 PM (IST)

    Kangana Ranaut मंंडी से बीजेपी प्रत्‍याशी कंगना रनौत ने सुप्रीया श्रीनेत (Supriya Shrinet) पर हमला बोला है। कंगना ने कहा कि पहाड़ी लड़कियों का भी स्‍व ...और पढ़ें

    सुप्रिया श्रीनेत पर कंगना रनौत का हमला
    सुप्रिया श्रीनेत पर कंगना रनौत का हमला

    जागरण संवाददाता, मंडी/सुंदरनगर। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अशोभनीय टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ अंग्रेजी बोलने वालों का ही नहीं गरीब और पहाड़ी लड़कियों का भी स्वाभिमान होता है। पहाड़ी प्रदेश के एक छोटे से गांव की लड़की को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का टिकट मिलना सुप्रिया श्रीनेत और कांग्रेस पार्टी को रास नहीं आ रहा है।

    मेरी अंग्रेजी बोलने की उड़ाई खिल्‍ली: कंगना रनौत

    कांग्रेस ने अंग्रेजी के दम पर भारत और भारतीयता को नीचा दिखाने का प्रयास किया है। गुरुवार को मंडी के विश्वकर्मा मंदिर में सदर मंडल भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी ने मेरी अंग्रेजी बोलने की खिल्ली उड़ाई,डराने का प्रयास हुआ तो किसी ने फिल्म इंडस्ट्री से निकाल जेल में डालने का प्रयास किया।

    लेकिन ऐसे लोग भूल गए कि पहाड़ की बेटी यहां के पहाड़ों की तरह मजबूत है। जब ऐसे लोगों की छाती पर मूंग दले गए तब उन्हें चैन आया। कांग्रेस की नजरों में अंग्रेजी बोलने वालों का ही मान सम्मान है, बाकियों का भाव पूछा जाता है। देश को जिन लोगों ने दोनों हाथ से लूटा है वह आज देशहित की दुहाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal Politics: श्रीराम के बाद अब कंगना ने PM मोदी को बताया भगवान विष्णु का अवतार

    2014 से पहले देश में थी विदेशी मूल की सरकार

    कंगना ने सुंदरनगर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 2014 से पहले देश में विदेशी मूल की सरकार थी। यहां भारतीयता, देश की संस्कृति, सनातन और धर्म की बात करना मुश्किल था। 2014 के बाद देश को इस गुलामी से असल आजादी मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद ही देश की जनता को धर्म संस्कृति का एहसास हुआ है। दुनिया में भारत किस स्थान पर पहुंचा है आज यह किसी से पूछने अथवा बताने की आवश्यकता नही है।

    खबरें और भी

    जनता से की ये अपील

    बॉलीवुड से उन्हें समृद्धि और मान-सम्मान मिला है। इन उपलब्धियों से जनता के वोट नहीं मिलते हैं। वोट के लिए उन्होंने अभी किया भी कुछ नहीं है। किसी भी प्रत्याशी की जीत के लिए पार्टी नहीं अपितु उसके कार्यकर्ता होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Vikramaditya Singh: 'कंगना रनौत अगर कीचड़ उछालेंगी तो ...', मंडी में हुई बैठक में विक्रमादित्य सिंह ने दी हिदायत

    कार्यकर्ता उनका मार्गदर्शन कर उनके लिए जनता से वोट की अपील करेंगे। कार्यक्रम से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने दूरी बनाई रखी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा और राकेश जम्वाल उपस्थित रहे।