Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandi Crime: डेढ़ साल बाद ससुराल पहुंचे दामाद पर पत्नी ने केरोसिन फेंका-सास ने लगाई आग, ससुर-साले ने फिर...

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 01:55 PM (IST)

    मंडी के सरकाघाट में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर उपमंडल के सैण बकारटा में ससुराल पहुंचे दामाद को ससुराल पक्ष ने जलाकर मार डाला। इस घ ...और पढ़ें

    मंडी में ससुराल पहुंचे दामाद की दर्दनाक मौत। प्रतीकात्मक फोटो
    मंडी में ससुराल पहुंचे दामाद की दर्दनाक मौत। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. डेढ़ साल बाद ससुराल पहुंचे दामाद पर पत्नी ने केरोसिन फेंका-सास ने लगाई आग
    2. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस किया दर्ज
    3. इलाज के दौरान हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मौत

    संवाद सूत्र, मंडी।(Himachal Crime News) मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के सैण बकारटा में ससुराल पहुंचे दामाद को जलाकर मार डाला। पत्नी ने उस पर केरोसिन डाला सास ने आग लगाई। ससुर व साल ने कमरे से उठा उसे आंगन में फेंक दिया।

    अस्पताल ले जाते समय गंभीर झुलसे नवीन कुमार ने अपने पिता प्रकाश चंद को यह बात बताई। प्रकाश चंद ने बहू उसकी मां, पिता व भाई के विरुद्ध थाना सरकाघाट में मामला दर्ज करवाया है।

    पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस किया दर्ज

    पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बकौल प्रकाश चंद,वह मेहनत मजदूरी करता है। उसकी दो बेटियां व एक बेटा नवीन कुमार था। 2015 में उसके बेटे नवीन कुमार ने गांव सैण बकारटा की रहने वाली पूजा से प्रेम विवाह किया था।

    डेढ़ साल बाद आया था घर

    नवीन कुमार फरीदाबाद में शीशे की दुकान पर नौकरी करता था। करीब डेढ़ साल पहले वहां पर सड़क हादसे में घायल होने के बाद वापस घर आ गया था।

    यह भी पढ़ें: Mandi News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के पांचों मुख्य शातिरों ने जीरकपुर-खरड़ में खरीदी करोड़ों की संपत्ति, तीन दुबई फरार

    पत्नी रह रही थी मायके

    उसके बाद ठीक होने पर नवीन ने नबाही में शीशे का कारोबार शुरू कर दिया। लेकिन कारोबार नहीं चला। नवीन ने तीन- चार महीने के बाद दुकान बंद कर दी थी। नवंबर 2022 में वह बद्दी नालागढ़ में एक फैक्ट्री में नौकरी करने लग गया। बेटे के नालागढ़ जाने के कुछ दिनों के बाद बहू अपनी बेटी के साथ मायके सैण बकारटा चली गई। तब से वह मायके में ही रह रही थी।

    11 नवंबर को शाम के समय करीब साढ़े सात बजे कमलू नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह सैण से बोल रहा है। आपका बेटा जल गया है। जब वह समधी के घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसका बेटा नवीन कुमार जली हुई अवस्था में आंगन में पड़ा हुआ था।

    खबरें और भी

    स्थानीय पुलिस पुलिस भी मौका पर पहुंच गई। पुलिस की मदद से बेटे नवीन कुमार को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट में ले जाया गया।

    इलाज के दौरान हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मौत

    अस्पताल ले जाते समय उसके बेटे नवीन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा देवी ने उसके ऊपर तेल फेंका तथा सास ने आग लगाई। इसके बाद ससुर और साले ने उसे आंगन में फेंक दिया। नवीन कुमार की रविवार को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

    आग लगाने के क्रम में सास भी झुलसी

    उसकी सास भी बुरी तरह से झुलसी है। उसे उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Kullu News: मणिकर्ण घाटी में ट्रैकिंग पर गए पर्यटक की मौत, पैर फिसलने से नदी में गिरा; चार दिन बाद बरामद हुआ शव