Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच पंडोह डैम से ब्यास नदी में छोड़ा गया पानी, 3 जिलों के लिए अलर्ट

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 06 Jul 2026 11:16 AM (IST)

    हिमाचल में भारी बारिश के अलर्ट के बाद पंडोह डैम से लगभग 20,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है ...और पढ़ें

    पंडाेह डैम से ब्यास नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।

    पंडाेह डैम से ब्यास नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।

    HighLights

    1. पंडोह डैम से 20,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

    2. मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा जिलों के लिए भारी बारिश अलर्ट।

    3. ब्यास नदी किनारे अर्ली वार्निंग सिस्टम सक्रिय।

    विशाल वर्मा, पंडोह (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से आगामी तीन दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बाद एहतियात के तौर पर पंडोह डैम से लगभग 20,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, बग्गी सुरंग के माध्यम से लगभग 4,000 क्यूसेक पानी डैहर पावर हाउस की ओर भेजा जा रहा है। 

    पंडोह डैम के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता चन्द्रमणी शर्मा ने बताया कि डैम के पीछे से ब्यास नदी में जितना पानी आ रहा है, लगभग उतना ही पानी डैम के गेटों के माध्यम से आगे की ओर छोड़ा जा रहा है, ताकि जलस्तर नियंत्रित रखा जा सके। मंडी सहित हमीरपुर व कांगड़ा जिला के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

    ब्यास का बहाव बढ़ने पर छोड़ा जाएगा और पानी

    अगर ब्यास नदी का जलस्तर और बढ़ता है तो उस हिसाब से पानी को आगे की तरफ छोड़ा जाएगा। इस समय पंडोह डैम के 2 गेट खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि बग्गी सुरंग की क्षमता 9,000 क्यूसेक है, लेकिन वर्तमान में इसमें लगभग 4,000 क्यूसेक पानी ही भेजा जा रहा है।

    सिल्ट बढ़ी तो बंद होगी बग्गी सुरंग

    उन्होंने कहा कि यदि डैम में सिल्ट की मात्रा अधिक बढ़ जाती है तो बग्गी सुरंग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाता है, जिससे डेहर पावर हाउस में विद्युत उत्पादन भी रोकना पड़ता है। विभाग लगातार डैम के जलस्तर और मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

    अर्ली वार्निंग सिस्टम से चेतावनी

    चन्द्रमणी शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पंडोह से मंडी तक ब्यास नदी के किनारे अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित किए गए हैं। डैम से पानी छोड़े जाने से पहले यह प्रणाली लोगों को सायरन और अन्य माध्यमों से सतर्क करती है। इसके अलावा बीबीएमबी का एक प्रचार वाहन भी पंडोह से मंडी तक नदी किनारे लोगों को लगातार सचेत कर रहा है। समय रहते जिला प्रशासन को भी हर स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

    खबरें और भी

    बीबीएमबी ने लोगों से अपील की है कि ब्यास नदी और नालों के किनारे जाने से बचें तथा प्रशासन और विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के लाहुल में पनपा बड़ा खतरा, चंद्रभागा नदी पर बन गई 1 KM से ज्यादा लंबी झील; जोबरंग पुल डूबा