Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ज्योतिषगिरी' छोड़ काम पर ध्यान दें, 2027 में भाजपा की होगी वापसी', BJP प्रवक्ता राकेश जम्वाल का CM सुक्खू पर तीखा हमला

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 02:42 PM (IST)

    भाजपा प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर 'ज्योतिषगिरी' करने और वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    BJP प्रवक्ता राकेश जम्वाल का CM सुक्खू पर तीखा हमला (फाइल फोटो)

    BJP प्रवक्ता राकेश जम्वाल का CM सुक्खू पर तीखा हमला (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री सुक्खू 'ज्योतिषगिरी' छोड़ वादे पूरे करें: जम्वाल।

    2. कांग्रेस की 10 गारंटियां अधूरी, जनता ठगा महसूस कर रही।

    3. 2027 में भाजपा की 'ब्लॉकबस्टर' जीत होगी: राकेश जम्वाल।

    जागरण संवाददाता, मंडी। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के उस बयान पर जोरदार हमला बोला है, जिसमें उन्होंने 2027 में भाजपा के 16 विधायकों के हारने का दावा किया था।

    जम्वाल ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आजकल सरकार चलाने से ज्यादा 'ज्योतिषगिरी' में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू को भाजपा की सीटें गिनने के बजाय यह बताना चाहिए कि 2027 में कांग्रेस की कितनी सीटें आने वाली हैं।

    10 गारंटियों का ढिंढोरा पीटा

    राकेश जम्वाल ने कहा कि सरकार के पौने चार वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन जनविरोधी नीतियों के कारण जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ चुका है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्रदेश में कर्मचारी, पेंशनर, युवा, किसान, बागवान और व्यापारी ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

    चुनाव पूर्व दी गई 10 गारंटियां सिर्फ पोस्टरों और भाषणों तक सीमित रह गई हैं। दूध के दाम बढ़ाने के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई केंद्रों पर किसानों का दूध ही नहीं खरीदा गया। किसान को केवल हवा-हवाई घोषणाएं नहीं, बल्कि बाजार और समय पर भुगतान चाहिए।

    खबरें और भी

    पंचायतों में दिखा 'ट्रेलर'

    उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए सरकार का वित्तीय कुप्रबंधन जिम्मेदार है। विकास कार्य ठप्प हैं और संस्थाओं को बंद किया जा रहा है।प्रदेश की जनता ने पंचायत राज और निकाय चुनावों में कांग्रेस को आईना दिखा दिया है। यह तो सिर्फ ट्रेलर था, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ 'ब्लॉकबस्टर' जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस सरकार की विदाई तय है।