Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंडी में क्रैश लैंडिंग का शिकार हुआ रूसी पैराग्लाइडर पायलट, आधी रात को देवदूत बने जवान; कंधों पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 10:33 AM (GMT+05:30)

    जोगेंद्रनगर में पुलिस और दमकल विभाग ने प्रतिकूल मौसम के कारण क्रैश लैंडिंग का शिकार हुए रूसी पैराग्लाइडर पायलट अलेक्जेंडर को बचाया। जवानों ने रात के अ ...और पढ़ें

    जोगेंद्रनगर में पुलिस-दमकल ने 6 KM पैदल चलकर बचाई रूसी पैराग्लाइडर पायलट की जान

    जोगेंद्रनगर में पुलिस-दमकल ने 6 KM पैदल चलकर बचाई रूसी पैराग्लाइडर पायलट की जान

    HighLights

    1. रूसी पैराग्लाइडर पायलट अलेक्जेंडर की क्रैश लैंडिंग हुई

    2. पुलिस-दमकल ने 6 किमी पैदल चलकर बचाया

    3. घायल पायलट को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया

    सहयोगी, जोगेंद्रनगर। जोगेंद्रनगर में पुलिस और दमकल विभाग के जवानों ने साहस का परिचय देते हुए गंभीर रूप से घायल रूसी पैराग्लाइडर पायलट की जान बचाई। प्रतिकूल मौसम के कारण क्रैश लैंडिंग का शिकार हुए पैराग्लाइडर पायलट को जंगल से निकालकर अस्पताल पहुंचाने के लिए जवानों को आधी रात को दुर्गम रास्तों पर छह किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा।

    रूसी पायलट अलेगजेंडर ने सुबह साढ़े नौ बजे बीड़-बिलिंग से उड़ान भरी थी, लेकिन दोपहर करीब चार बजे वह घटासनी के समीप चरीडुघ के घने जंगलों में क्रैश लैंडिंग का शिकार हो गया। मोबाइल फोन सिग्नल न होने और अंधेरा होने के कारण पायलट कई घंटों तक दर्द से कराहता रहा।

    शाम करीब सात बजे जब हादसे की सूचना मिली तो दमकल चौकी प्रभारी बंशी लाल और पुलिस व राजस्व विभाग की टीमें तुरंत सक्रिय हुईं। जवानों ने स्ट्रेचर को अपने कंधों पर उठाया और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात एक बजे जोगेंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया।

    प्राथमिक उपचार के बाद पायलट की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। एसडीएम जोगेंद्रनगर मनीश चौधरी ने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा कि जवानों की मुस्तैदी और समय पर मिले उपचार से पायलट की जान बच गई है।

    खबरें और भी