हिमाचल: मरम्मत कार्य के चलते सरकाघाट-चोलथरा मार्ग 2 और 3 अगस्त को बंद, डायवर्ट रूट का करें प्रयोग; आदेश जारी
सरकाघाट-चोलथरा वाया पपलोग मार्ग 2 और 3 अगस्त को मरम्मत कार्य के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग के अनुरोध पर उपमंड ...और पढ़ें

HighLights
सरकाघाट-चोलथरा मार्ग 2 और 3 अगस्त को बंद रहेगा।
मरम्मत कार्य के कारण आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित की गई है।
यातायात लाका-पपलोग संपर्क मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, मंडी। सरकाघाट–चोलथरा वाया पपलोग मार्ग पर मरम्मत कार्य के चलते 2 और 3 अगस्त को वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद रहेगी। लोक निर्माण विभाग मंडल सरकाघाट के अनुरोध पर उपमंडलाधिकारी (ना) सरकाघाट ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।
एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए हैं कि आम जनता की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर सूचना व डायवर्जन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। साथ ही मरम्मत कार्य को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग द्वारा मौके पर एक वैकल्पिक वाहन उपलब्ध कराया जाएगा और संबंधित ठेकेदार का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया जाएगा। आदेशों के अनुसार, सड़क बंद रहने के दौरान यातायात को लाका-पपलोग संपर्क मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे 2 और 3 अगस्त को अपनी यात्रा की योजना वैकल्पिक मार्ग के अनुसार ही बनाएं।