हिमाचल से प्यार तो कांग्रेस-भाजपा में समय बर्बाद न करें नेता, आप नेता मनीष सिसोदिया का खुला निमंत्रण
मनीष सिसोदिया ने मंडी में AAP कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा-कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आ ...और पढ़ें

मंडी में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया। जागरण
HighLights
मनीष सिसोदिया ने हिमाचल में AAP में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
पंजाब चुनाव के बाद हिमाचल में मोर्चा संभालने की घोषणा की।
भाजपा-कांग्रेस पर हिमाचल को कर्ज में डुबोने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, मंडी। ‘अगर आपको हिमाचल से प्यार है और इसे आगे बढ़ता देखना चाहते हो तो कांग्रेस व भाजपा में समय बर्बाद मत मत करो। आम आदमी पार्टी में आओ। हिमाचल को आगे बढ़ाने का सपना साकार करो।’ भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को यह खुला निमंत्रण मंडी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह हिमाचल के हर वर्ग को राहत देना पार्टी का सपना है और इसके लिए ईमानदार नेताओं को साथ लेकर चलेंगे।
पंजाब के बाद हिमाचल में मोर्चा संभालेंगे
मंडी के बिपाशा सदन में कार्यकर्ता सम्मेलन में मनीष सिसोदिया ने कहा कि फरवरी-2027 में पंजाब के चुनाव होंगे और उसके बाद वह खुद हिमाचल में आकर मोर्चा संभालेंगे। तब तक हिमाचल में संगठन को खड़ा किया जाएगा और उन लोगों और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो केवल काम करने की क्षमता रखते हैं। पार्टी में पद और सम्मान उसी को मिलेगा, जो काम करेगा।
अपने घर भरने में लगे हैं नेता
भाजपा को पहले ही लोगों ने नकार दिया है और कांग्रेस भी प्रदेश को आगे बढ़ाने के बजाय कर्ज में डूबो रही है। दोनों पार्टियों के नेता केवल अपने घरों को भरने में लगे हैं। हमारा लक्ष्य केवल बेहतर शिक्षा, रोजगार, व्यापारिक क्षेत्र को आगे बढ़ाना और हर व्यक्ति को सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, जो आज तक भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई हैं।
...तब हमारे प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल के पूर्व विधानसभा चुनाव में ही आम आदमी पार्टी की सरकार बननी थी, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार हमारे बढ़ते जनाधार को देखकर डर गई और पहले हिमाचल प्रभारी रहे सत्येंद्र जैन को झूठे आरोप में गिरफ्तार किया, फिर उन्हें और अरविंद केजरीवाल को।
खबरें और भी
उन्होंने तीन साल जेल में काटे लेकिन न्यायालय ने सच सबके सामने ला दिया है। फोटो चमकाने से देश विश्व गुरु नहीं बनेगा। उसके लिए काम करना होगा। आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।