शादी से मां का फोन और 25000 रुपये लेकर नाबालिग लड़की लापता, सुंदरनगर का मामला; पिता पहुंचे पुलिस थाने
मंडी के सुंदरनगर में शादी समारोह से एक नाबालिग लड़की मां का मोबाइल और 25 हजार रुपये लेकर लापता हो गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शु ...और पढ़ें

सुंदरनगर से एक नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
सुंदरनगर में शादी समारोह से नाबालिग लड़की लापता हुई।
मां का मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये साथ ले गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में मां के साथ शादी समारोह में गई एक नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई। लड़की मां का मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये कैश भी साथ ले गई। थाना सुंदरनगर के तहत पटयाला क्षेत्र का यह मामला बताया जा रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि 23 जून को एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अचानक उनकी बेटी लापता हो गई। उन्होंने हर जगह पर उसे तलाशने का प्रयास किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
किसी व्यक्ति पर साथ ले जाने का संदेह
बाद में पता चला उनकी बेटी अपनी मां का मोबाइल और उसके पास मौजूद करीब 25,000 रुपये की राशि भी अपने साथ ले गई है। उन्होंने संदेह जताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है।
क्या कहते हैं एसपी मंडी
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही है।
पति पर लगाया पिटाई करने का आरोप
उधर, सुंदरनगर के बीएसएल कालोनी थाना के तहत कोटलू गांव की महिला ने अपने पति पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सुमन कुमारी ने बताया कि उसका विवाह 2018 में अंकित कुमार के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद पति का व्यवहार बदला और उसने अकारण उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया और पिटाई भी करनी शुरू दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसका पति उसे घरेलू खर्च तक नहीं देता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।