मंडी के सुंदरनगर में 8 से 11 सितंबर तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, देखें अपने इलाके का कट-ऑफ शेड्यूल
सुंदरनगर में 8 से 11 सितंबर तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। यह कटौती विद्युत लाइनों के आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण होगी।
-1788693552175_m.webp)
आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण पावर कट होगा।
HighLights
सुंदरनगर में 8 से 11 सितंबर तक बिजली कटौती निर्धारित
विद्युत लाइनों के रखरखाव और मरम्मत के लिए आवश्यक कार्य
विभिन्न फीडरों के तहत कई क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित
संवाद सहयोगी,जागरण सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के विद्युत उपकेंद्र सुंदरनगर में विद्युत लाइनों के आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का समय-सारणी जारी किया है।
विभाग के अनुसार 22 केवी छलली फीडर के अंतर्गत आठ सितंबर को डडोह सर ट्यूबवेल संख्या तीन व चार तथा निकटवर्ती क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी।
नौ सितंबर को तमरोह, छलेछी, दाबण, मंदर टांडा, घ्याड़; 10 सितंबर को तरोट, शिरड़ा, कनैड़, भौर, डडैर; और 11 सितंबर को रामपुर, डिनक, रड, डिनक पट्टा, निहली योजना, नर्सिंग महाविद्यालय व निकटवर्ती क्षेत्रों में प्रातः 10 से सायं पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अतिरिक्त 11 केवी जैन फीडर के अंतर्गत 9 सितंबर को धारंडा, भैरमसीत, कलोहड़, कपाही, बीणा, मगलाई व धनैश्वरी में विद्युत बंद रहेगी। वहीं 11 केवी बल्ह फीडर के अंतर्गत नौ सितंबर को धनोटू, चौक, नौलखा, लोअर बैहली, छात्र, साई, जरल व जुगाहन क्षेत्रों में प्रातः 10 से सायं पांच बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इस अवधि में स्विच, जम्पर की मरम्मत तथा विद्युत लाइनों के समीप वृक्षों की शाखाओं की कटाई की जाएगी। सहायक अभियंता पंकज धीमान ने बताया कि यह कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की प्रार्थना की है।
