Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: पर्यटकों ने तोड़ा रूल तो कार्रवाई करेगी ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस, यहां खुला है नया थाना

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 09:01 PM (IST)

    कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों ने यातायात नियम तोड़ा तो उन पर ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए बल्ह की नागचला पंचायत के पुरानी भवन में ...और पढ़ें

    ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस थाना के जवानों की यातायात व्यवस्था पर पैनी नजर रहेगी
    ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस थाना के जवानों की यातायात व्यवस्था पर पैनी नजर रहेगी

    HighLights

    1. पर्यटकों ने नियम तोड़ा तो कार्रवाई करेगी ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस
    2. बल्ह की नागचला पंचायत के पुरानी भवन में खुला ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस थाना
    3. झीड़ी से डैहर तक का क्षेत्र आएगा अधीन, स्टाफ और सामान पहुंचा, विधिवत शुरुआत जल्द

    नेरचौक, जागरण संवाददाता: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों ने यातायात नियम तोड़ा तो उन पर ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस कार्रवाई करेगी। अब ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस थाना के जवानों और अधिकारियों की यातायात व्यवस्था पर पैनी नजर रहेगी। मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नागचला में ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस थाना खुल गया है।

    यातायात व्यवस्था संभालने को लेकर अलग थाना खुल जाने से चालान से लेकर अन्य गतिविधियों को अब यातायात थाना ही संभालेगा। थाना नागचला पंचायत के पुराने भवन में खोला गया है। सामान व स्टाफ पहुंच गया है। अब इसकी विधिवत शुरुआत होगी।

    यह इलाका इस थाने के होगा अधीन

    इस थाना के अंतर्गत झीड़ी से लेकर डैहर तक का क्षेत्र आएगा। उसके बाद कुल्लू और बिलासपुर जिला के यातायात थाना की सीमा होगी। फोरलेन पर होने वाले अपराध, यातायात नियमों, पर्यटकों को संभालने व उनका मार्गदर्शन करने का काम थाना के कर्मी करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Bilaspur Accident: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कार और ट्रक की भिड़ंत, हादसे में चार घायल; एक घंटे तक लगा रहा जाम

    बड़ी रैंक का पुलिस अधिकारी देखेगा कामकाज

    इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आठ अन्य जवान तैनात किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने गत दिनों कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर तीन ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस थाना खोलने की घोषणा की थी। इससे अब हाईवे बीट पर तैनात जवान भी जिम्मेदारी से मुक्त होंगे।

    खबरें और भी

    बल्ह के नागचला में यातायात थाना खोला जा रहा है। स्टाफ व फर्नीचर पहुंच गया हैं। थाना का शीघ्र विधिवत उद्घाटन होगा। -सागर चंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: 5 वें दिन भी बहाल नहीं हो सका निगुलसरी राष्ट्रीय राजमार्ग, जानें किस दिन तक होगा शुरू