विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh News: जोगेंद्रनगर में भीषण कार हादसा, एक की मौत; चार लोग गंभीर रूप से घायल

Published: Mon, 26 Aug 2024 05:43 PM (IST)

जोगेंद्रनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नौ वर्षीय किशोर की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो ...और पढ़ें

जोगेंद्रनगर में भीषण कार हादसे में एक की मौत।
जोगेंद्रनगर में भीषण कार हादसे में एक की मौत।

HighLights

  1. जोगेंद्रनगर में भीषण कार हादसा
  2. सड़क हादसे में एक की मौत
  3. जोगेंद्रनगर के ढेलू के निकट सुबह नौ बजे हुआ हादसा

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर। जोगेंद्रनगर में ढेलू के निकट एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से कार में सवार नौ साल के किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इससे पहले कार ने दो बाइक को भी टक्कर मार कर बाइक सवारों को घायल कर दिया। घायलों को पालमपुर व मेडिकल कालेज टांडा में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरव और अंशुल नौ साल के अविनाश के साथ कार में सवार होकर टोबड़ी से शहर की ओर आ रहे थे। ढेलू के निकट कार पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित हो गई। सड़क पर दो बाइक को टक्कर मारने के बाद कार खाई में गिर गई। हादसे में घायल चारों को नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर में ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए पालमपुर व टांडा स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

चार लोग हुए हादसे में घायल

टांडा मेडिकल अस्पताल में ले जाते हुए नौ साल के अविनाश की मौत हो गई। अन्य घायलों की पहचान संदीप कुमार (35) अमित कुमार (33) निवासी सिमस लडभड़ोल, गौरव (18) और अंशुल (14) निवासी टोबड़ी के रूप में हुई है। पुलिस थाना जोगेंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने सड़क हादसे में चार लोगों के घायल और एक नौ साल के मासूम की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: Himachal News: भरवाई में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नए थाना प्रभारी ने संभाली कमान, टैक्सी चालकों को दी हिदायतें

किशोर की हुई मौत

पद्धर डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि जोगेंद्रनगर के ढेलू में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई है जबकि कार में सवार दो अन्य घायल है। कार की चपेट में दो बाइक आने से दो बाइक सवार भी घायल है। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें: Himachal Disaster: हिमाचल में तबाही का मंजर, अब तक 143 लोगों की मौत; 41 सड़कें बंद और 1217 करोड़ का नुकसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।