Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM सुक्खू, प्रतिभा सिंह समेत विक्रमादित्य करेंगे मंडी में चुनाव प्रचार, कांग्रेस में विद्रोहियों की कराएंगे घर वापसी

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 03:46 PM (IST)

    Himachal Politics हिमाचल में कांग्रेस के दिग्गज बड़ी रैली के साथ मंडी में चुनाव प्रचार को धार देंगे। इस रैली में वे विद्रोहियों की घर वापसी के साथ कार ...और पढ़ें

    CM सुक्खू, प्रतिभा सिंह समेत विक्रमादित्य करेंगे मंडी में चुनाव प्रचार
    CM सुक्खू, प्रतिभा सिंह समेत विक्रमादित्य करेंगे मंडी में चुनाव प्रचार

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई बड़े नेता रहेंगे उपस्थित
    2. चुनाव में उतरने से पहले ब्लॉक स्तर पर बैठकों का दौर शुरू
    3. रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास, विद्रोही की घर वापसी

    जागरण संवाददाता, मंडी। Himachal Politics News: कांग्रेस पार्टी मंडी संसदीय क्षेत्र में बड़ी रैली के साथ चुनाव प्रचार का आगाज करेगी। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस नेता इस रैली से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे।

    सरकार 15 माह की गिनाएगी उपलब्धियां

    कांग्रेस रैली में प्रदेश सरकार की 15 माह की उपलब्धियां गिनाएगी। आपदा में केंद्र सरकार की ओर से की गई अनदेखी को भी मुद्दा बनाने का प्रयास करेगी। मंडी में संगठन और सरकार की यह पहली संयुक्त रैली होगी। चुनाव में उतरने से पहले कांग्रेस ने ब्लाक स्तर पर बैठकों का दौर शुरु कर दिया है।

    युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने कुल्लू जिले से बैठकों का दौर शुुरु किया है। वह आनी,बंजार व अन्य ब्लाकों के युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: 179 साल बाद चांसल में मिली तियूर की विलुप्त प्रजाति, 25 साल की उम्र में आशुतोष शर्मा ने कर दिखाया कारनामा

    कल से शुरू करेंगे बैठकों का दौर

    बुधवार को मंडी के ब्लॉकों में बैठकों का दौर शुरु करेंगे। प्रत्याशी तय होने के बाद कांग्रेस ने रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने,विद्रोही की घर वापसी और उन्हें संगठन में प्रतिनिधित्व देना शुरू कर दिया है।

    कुल्लू जिले के पूर्व अध्यक्ष बुद्धि सिंह और आनी में विद्रोह कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले परस राम की घर वापसी हो चुकी है। जोगेंद्रनगर के पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर को संगठन में महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।

    खबरें और भी

    मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे विक्रमादित्य

    टिकट घोषित होने के बाद विक्रमादित्य सिंह अपने गृह हलके रामपुर बुशहर के मतदाताओं की नब्ज टटोल चुके हैं। बुधवार को भागवत कथा में भाग लेने के बहाने कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मिलेंगे।

    मंडी में आयोजित होने वाली रैली को लेकर कांग्रेस ने अंदरखाते तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी रैली की तिथि तय नहीं हुई है। माना जा रहा है कि 20 अप्रैल से पहले कांग्रेस यहां रैली कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Politics: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैनात किए पर्यवेक्षक, हाईकमान को देंगे चुनावी फीडबैक