Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Landslide: हिमाचल में अब तक 381 लोगों की मौत, 348 सड़कें बंद; 8642.83 करोड़ का नुकसान

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 05:51 AM (IST)

    Himachal Landslide शिमला सोमवार को दिन की शुरुआत खिली दुप से होने के बाद करीब 11 बजे मौसम के तेवर बदले और शिमला सहित कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। प् ...और पढ़ें

    Himachal Landslide: हिमाचल में अब तक 381 लोगों की मौत, 348 सड़कें बंद; 8642.83 करोड़ का नुकसान
    Himachal Landslide: हिमाचल में अब तक 381 लोगों की मौत, 348 सड़कें बंद; 8642.83 करोड़ का नुकसान

    HighLights

    1. शिमला सोमवार को दिन की शुरुआत खिली दुप से होने के बाद करीब 11 बजे मौसम के तेवर बदले
    2. अभी तक 381 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है।
    3. बिजली बोर्ड को 1739.41 करोड़ का नुकसान हुआ है।

    शिमला, राज्य ब्यूरो। शिमला सोमवार को दिन की शुरुआत खिली दुप से होने के बाद करीब 11 बजे मौसम के तेवर बदले और शिमला सहित कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। बिलासपुर के बरठीं में 6 मिलीमीटर, शिमला व ऊना में पांच-पांच मिलीमीटर और डलहौजी में चार मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष के साथ हल्की ठंडक बढ़ गई है।

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में मौसम के साफ रहने और धूप के खिलने का अनुमान है। हालांकि एक दो स्थानों पर वर्षा की आशंका जताई गई है।

    Himachal Landslide: हिमाचल में भूस्खलन का कहर, 729 सड़कें बंद; 8468 करोड़ का नुकसान, किसान भी परेशान

    प्रदेश में अभी भी तीन एनएच सहित 348 सड़कें यातायात के लिए बंद है। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में बंद सड़कों में मंडी ज़ोन में 155, शिमला जोन में 86,कांगड़ा जोन में 55, हमीरपुर जॉन में 49 सड़कें बंद है। प्रदेश में अब तक नुकसान का आकलन 8642.83 करोड़ पहुंच गया है।

    143 लोगों की मौत भूस्खलन

    अभी तक 381 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 143 लोगों की मौत भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2466 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 10648 मकानों को नुकसान हुआ है। 312 दुकानों के साथ 5517 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है।

    प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोकनिर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2927.01 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2115.30 करोड़, बिजली बोर्ड को 1739.41 करोड़ का नुकसान हुआ है।

    हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 2019 से यूथ वालंटियर टास्क स्कीम का संचालान किया जा रहा है स्कीम के तहत पूरे प्रदेश में 50,000 से अधिक स्वयंसेवक को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिस के अंतर्गत अभी तक प्रदेश में 15,000 से अधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

    खबरें और भी

    Himachal Landslide: लेह लद्दाख पर भारी पड़ रही हिमाचल की आपदा, रास्ते में फंसे हजारों ट्रक; कई राजमार्ग बंद

    इसके अतरिक्त भारत सरकार की आपदा मित्र स्कीम के तहत भी प्रदेश में 1500 स्वयंसेवी प्रशिक्षित किया गये है। इस स्कीम में कोई भी कॉलेज यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, गैर सरकारी संस्थाएं, रिटायर्ड सैनिक एवं अर्ध सैनिक बल के सदस्य तथा कोई भी अन्य युवा जुड़ कर अपनी सेवाएँ दे सकते हैं।

    सभी स्वयंसेवकों को राज्य / जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 3 दिन का प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा एवं खोज एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    यहां से मिलेगी मदद

    सभी इच्छुक व्यक्ति हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की वेबसाइट (www.hpadma.nic.in) पर जाकर अपने आप को रजिस्टर करें या अपने नजदीकी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। बाक्स स्थान,न्यूनतम,अधिकतम शिमला,15.0,21.8 सुंदरनगर,19.8,28.6 भुंतर,19.1,28.6 कल्पा,9.3,22.0 धर्मशाला,18.2,27.0 ऊना,21.0,33.0 नाहन,21.7,28.8 केलंग,9.6,17.2 सोलन,17.4,28.5

    -यादवेन्द्र शर्मा