Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शर्मनाक! पहले पीट-पीटकर किया बेहोश, फिर 73 साल की बुजुर्ग के साथ घिनौना काम; हिमाचल में दरिंदगी की सारी हदें पार

    By Agency Edited By: Prince Sharma
    Updated: Fri, 14 Feb 2025 09:13 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक 73 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया है। आरोपी महिला के गांव का ही रहने वाला है और बुधवार की रात को प ...और पढ़ें

    हिमाचल में बुजुर्ग के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार (एआई फोटो)
    हिमाचल में बुजुर्ग के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार (एआई फोटो)

    HighLights

    1. अभी तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है
    2. पीड़िता का मोबाइल फोन भी आरोपी अपने साथ ले गया है
    3. पीड़िता को मृत समझकर फरार हो गया आरोपी

    पीटीआई, ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहा एक बुजुर्ग के साथ दरिंदगी की गई है। ऊना जिले में 73 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस समय यह घटना हुई। उस दौरान उक्त महिला घर में अकेली थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी उक्त पीड़िता के गांव का ही रहने वाला था। आरोपी बुधवार की रात को पानी मांगने के बहाने उसके घर में घुसा और वारदात का अंजाम दिया।

    बुजुर्ग ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके परिवार से झगड़ा चल रहा था। आरोपी ने महिला के साथ  मारपीट की और दुष्कर्म किया। अंब की पुलिस उपाधीक्षक वसुधा सूद ने कहा कि महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Crime: शिमला में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, चचेरा भाई गिरफ्तार

    इतना पीटा बुजुर्ग हो गई बेहोश

    महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका गला पकड़ लिया और उसे तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। उन्होंने कहा कि जब उसे होश आया तो उसने खुद को बिस्तर पर पाया, उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसका मोबाइल फोन गायब था। इसके बाद उसने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की और पाया कि दरवाजा बाहर से बंद था, जिससे वह मदद नहीं मांग सकी।

    खबरें और भी

    पुलिस ने बताया कि सुबह पड़ोसियों ने उसकी चीखें सुनीं, दरवाजा खोला और उसे बचाया। इस घटना से गांव में आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

    आरोपी की तलाश में पुलिस

    पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को भी सारा दिन पसीना बहाती दिखी। पुलिस ने क्षेत्र के रेलवे ट्रैक, पुल, जंगल और आरोपित के रिश्तेदारों के जहां दबिश दी लेकिन कुछ हाथ नहीं लग पाया। पुलिस की एक टीम ने मौका वारदात पर साक्ष्य एकत्रित किए हैं और आरोपित की तलाश की जा रही है।

    इस घटना के बाद लोगों में बहुत आक्रोश है। उधर, डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने कहा कि पुलिस द्वारा आरोपित की तलाश में लगातार जुटी हुई है। आरोपित जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। 

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों की 1800 करोड़ रुपये से बदलेगी सूरत, अस्पतालों में मिलेगी हाई टेक सुविधाएं