Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'कांग्रेस को भी पता है, आयेगा तो मोदी ही...'; अनुराग ठाकुर ने इंडी गठबंधन के घोषणापत्र पर किया कटाक्ष

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 07:12 PM (GMT+05:30)

    Himachal News केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने इंडी गठबंधन के घोषणापत्र का मजाक बनाया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा इंडी गठबंधन के पास न ...और पढ़ें

    अनुराग ठाकुर ने इंडी गठबंधन के घोषणापत्र पर कसा तंज (फाइल फोटो)
    अनुराग ठाकुर ने इंडी गठबंधन के घोषणापत्र पर कसा तंज (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Thakur) ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाएं कीं। अनुराग ने इंडी गठबंधन के सहयोगी दलों द्वारा अलग-अलग घोषणापत्र जारी करने को हास्यास्पद बताया।

    साथ ही उन्‍होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े इंडी गठबंधन का घोषणा पत्र भी टुकड़ों में आने की बात कही है व साथ ही बाबा साहब के दिए संविधान को 62 बार संशोधित करने, उन्हें अपमानित करने का, पार्टी से बाहर करने का, चुनाव हरवाने का काम कांग्रेस द्वारा करने की बात कही।

    टुकड़ों में आ रहा कांग्रेस का घोषणा पत्र: केंद्रीय मंत्री

    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा इंडी गठबंधन के पास ना नेता है, ना नीयत और ना ही नेतृत्व है। तो और इनका तो घोषणा पत्र भी एक नहीं है। आखिर यह कैसा गठबंधन है जिसकी रैली में एक गैर राजनीतिक महिला आकर 6 गारंटीयों की घोषणा कर देती है? यह कैसा गठबंधन है जिसका घोषणा पत्र भी टुकड़ों टुकड़ों में आ रहा है? उधर ममता बनर्जी अपना घोषणा पत्र लेकर आती हैं, लालू यादव और उनके सुपुत्र अपना घोषणा पत्र लेकर आते हैं तो वहीं अखिलेश यादव अलग घोषणा पत्र लेकर आते हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal Congress List: मंडी से कंगना को टक्कर देने को विक्रमादित्य तैयार, कांग्रेस CEC ने लगाई मुहर

    पहले टुकड़े-टुकड़े गिरोह वाले कांग्रेस में शामिल हुए और अब कांग्रेस ने टुकड़े-टुकड़े मिलाकर एक गठबंधन बनाया है। इनके नेताओं के बयानों से स्पष्ट झलकता है कि यह भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। देश ना टुकड़े-टुकड़े गठबंधन को स्वीकारेगा ना ही टुकड़ों में बंटा इनका घोषणापत्र स्वीकारेगा। क्योंकि भारत के हर कोने से एक ही आवाज़ है, आएगा तो मोदी ही।”

    खबरें और भी

    अनुराग ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अनुराग ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी वायनाड से अपने चुनाव में एसडीपीआई और पीएफआई का समर्थन ले रहे हैं। यह आतंकवादी और देश के विभाजन की सोच रखने वाली पार्टियां हैं। अच्छा होगा अगर राहुल गांधी बता दें कि उन्हें देश के किस टुकड़े पर राज करना है।

    यह भी पढ़ें: Kangana Road Show: 'कांग्रेस है महिला और हिंदू विरोधी...', जोगेंद्रनगर में रोड शो के दौरान सुक्‍खू सरकार पर भड़कीं कंगना

    आज देश मोदी के विकास पर विश्वास करता है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सारी गरंटियां फेल हैं। 2014 और 2019 में देश ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया था और अब यानी 2024 में देश के नागरिक बीजेपी को 370 पार और एनडीए को 400 पार सीटें देने का मन बना चुके हैं।