Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics News: हिमाचल के 6 बागी विधायक भाजपा में हुए शामिल, तीन निर्दलीयों ने भी थामा 'कमल'

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 02:32 PM (GMT+05:30)

    Himachal Political Crisis हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के छह बागी विधायकों (Rebel MLAs) ने भाजपा का दामन थाम लिया। साथ ही ...और पढ़ें

    आज बीजेपी में शामिल होंगे पूर्व बागी विधायक (फाइल फोटो)
    आज बीजेपी में शामिल होंगे पूर्व बागी विधायक (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Politics News:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के छह आयोग्‍य विधायकों ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र राणा और चैतन्य शर्मा हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

    अपनी मर्जी से हुए शामिल: सुधीर शर्मा

    बीजेपी में शामिल होने के बाद हिमाचल के बागी विधायक सुधीर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि हम अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्‍होंने राज्‍यसभा चुनाव का भी जिक्र करते हुए कहा कि हमने अपनी वोट नहीं छुपाई है। हमने हर्ष महाजन को इसलिए वोट दिया क्‍योंकि वो हमारे ही जिले के हैं। हम जानते थे कि आखिर क्या हालात होंगे।

    तीन निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी से मिलाया हाथ  

    वहीं तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। साथ ही कांग्रेस के चार विधायकों के भी बीजेपी में जाने की बात सामने आई है। दिल्ली में भाजपा में शामिल करने के बाद हिमाचल लाने का कार्यक्रम है।

    शनिवार दोपहर बाद तीन बजे ये शिमला पहुंचेंगे। यहां भाजपा के कार्यकर्ता इनका स्वागत भी कर सकते हैं। शुक्रवार को शिमला में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में इस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी मंथन किया गया।

    खबरें और भी

    विपिन सिंह परमार की अध्‍यक्षता में हुई बीजेपी की बैठक

    भाजपा विधायक दल की बैठक विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, हंस राज, प्रकाश राणा, पवन काजल, सुरेंद्र शौरी, दिलीप ठाकुर, दीपराज, रणवीर निक्का, विनोद कुमार, बलवीर वर्मा, इंद्रसिंह गांधी, रीना कश्यप, पूर्ण चंद, जनक राज, लोकिंद्र कुमार और भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई है।

    यह भी पढ़ें: Shimla News: 'मैंने कब कहा, CM काम नहीं कर रहे..', प्रतिभा सिंह का सुक्‍खू पर यू-टर्न; चुनाव न लड़ने पर कही ये बात

    सफल आयोजन पर रणनीति तय

    पार्टी के धरातल पर विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं, इनके सफल आयोजन पर रणनीति तय की गई है। त्रिदेव सम्मेलन, लाभार्थी संपर्क, पन्ना प्रमुख सम्मेलन, मेरा बूथ सबसे मजबूत ऐसे कई कार्यक्रमों के बारे में एक ठोस नीति तैयार की गई।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में अब छह नहीं नौ विस क्षेत्रों में उपचुनाव, निर्दलीय विधायकों के इस्‍तीफे ने बदला खेल

    उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को दिल्ली जाना पड़ गया, इस कारण बैठक की अध्यक्षता विधायक विपिन सिंह परमार ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी संसदीय क्षेत्रों में सफल कार्यक्रम करें और कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक बड़ी जीत मिले, इसके लिए बैठक में विस्तृत चर्चा की गई है, इस पर अमल होगा।

    हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी : जयराम

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और उसकी की सरकार स्थिति हास्यास्पद बनी है। सरकार से पार्टी कार्यकर्ता, नेता, मंत्री और पार्टी अध्यक्ष ही नाराज चल रहे हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। अपने ही कृत्य से कांग्रेस की सरकार गिरने की कगार पर है, दावा किया कि लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा के उपचुनाव भी भाजपा जीतेगी। हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

    शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन के बीच नाराजगी लगातार चल रही है। यह दौर 15 माह से जारी है। कांग्रेस के अयोग्य घोषित विधायकों और अब त्यागपत्र दे चुके निर्दलीय विधायकों को कांग्रेस के तीन मंत्री लगातार फोन कर प्रलोभन दे रहे हैं। पार्टी के भीतर ही जोड़तोड़ का दौर चल रहा।