Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla News: 'मैंने कब कहा, CM काम नहीं कर रहे..', प्रतिभा सिंह का सुक्‍खू पर यू-टर्न; चुनाव न लड़ने पर कही ये बात

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 08:17 AM (GMT+05:30)

    Shimla News हिमाचल की कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह ने सीएम सुक्‍खू पर यू-टर्न लिया है। उन्‍होंने कहा कि मैंने ये कभी नहीं कहा कि मुख्‍यमंत्री काम नह ...और पढ़ें

    प्रतिभा सिंह का सुक्‍खू पर यू-टर्न; चुनाव न लड़ने पर कही ये बात
    प्रतिभा सिंह का सुक्‍खू पर यू-टर्न; चुनाव न लड़ने पर कही ये बात

    जागरण संवाददाता, शिमला। पिछले दिनों सरकार को घेरने वाली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को फिर यू-टर्न लेते हुए पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और सरकार काम नहीं कर रहे। मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने इस सवाल को गलत बताते हुए कहा कि सरकार काम कर रही है। लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने पर प्रतिभा ने कहा कि यह उनका निजी निर्णय है।

    चुनाव में अधिक सफलता की नहीं उम्मीद: प्र‍तिभा

    प्रतिभा ने 20 मार्च को कहा था कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई है। इन परिस्थितियों में चुनाव में अधिक सफलता की उम्मीद नहीं है। कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित बताते हुए उन्होंने कहा था कि कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं दिख रहा है जो काम करे। सांसद निधि बांटने से चुनाव नहीं जीता जाता।

    उन्होंने दोहराया था कि डेढ़ साल पहले कांग्रेस की सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। अब कार्यकर्ता अपनी ही सरकार में निराश हैं। इसके दो दिन बाद ही प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ पत्रकारों से बातचीत की। इससे पहले भी प्रतिभा सिंह कार्यकर्ताओं की अनदेखी का मामला उठाती रही हैं।

    मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने से इनकार

    उधर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। उनके बोलने का तरीका स्पष्ट है। कई बार लोग उनकी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं, जो गलत बात है। पार्टी के हित में उनसे चर्चा होती है। उन्होंने हाईकमान के समक्ष मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने से इनकार किया है। इसके पीछे कई बार पारिवारिक तो कोई और कारण भी होते हैं। कई अड़चनें भी होती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: नालागढ़ विधानसभा हलके में उपचुनाव की आहट से सियासी हलचल तेज, कांग्रेस नए चेहरे पर खेल सकती है दांव

    मंडी संसदीय क्षेत्र बहुत बड़ा है। वहां घूमना भी मुश्किल होता है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई उस बैठक में मैं भी था। मंडी से युवा, बुजुर्ग और महिला प्रत्याशी भी हो सकता है। कांग्रेस सरकार ने 15 माह में जो काम किया है, उसको लेकर चुनाव मैदान में जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 माह में कांग्रेस सरकार ने हर मुद्दे को हल करने का प्रयास किया है। जनता कांग्रेस को ही वोट करेगी।

    सब कुछ ठीक नहीं

    बताया जा रहा है कि 20 मार्च को दिए प्रतिभा सिंह के बयान के बाद कुछ विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। चर्चा है कि विधायकों ने पत्र के माध्यम से कहा है कि लोकसभा चुनाव और उपचुनाव की तैयारियों के बीच जो बयानबाजी की है, उससे पार्टी को नुकसान हुआ है। पार्टी की छवि भी खराब हुई है।

    यह भी पढ़ें: Shimla News: 'लोकतंत्र को केंद्र ने बना दिया जोक-तंत्र...', दिल्‍ली CM की गिरफ्तारी पर बोले कांग्रेस युवा नेता भंडारी