विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla News: 'लोकतंत्र को केंद्र ने बना दिया जोक-तंत्र...', दिल्‍ली CM की गिरफ्तारी पर बोले कांग्रेस युवा नेता भंडारी

Published: Fri, 22 Mar 2024 02:32 PM (IST)

Shimla News हिमाचल प्रदेश के युवा कांग्रेस नेता निगम भंडारी ने दिल्‍ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्र पर हमला ...और पढ़ें

दिल्‍ली CM की गिरफ्तारी पर बोले कांग्रेस युवा नेता भंडारी (फाइल फोटो)
दिल्‍ली CM की गिरफ्तारी पर बोले कांग्रेस युवा नेता भंडारी (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। कांग्रेस भाजपा की केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगा रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने शिमला में पत्रकार वार्ता की ओर कहा की भाजपा देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। निगम भंडारी ने कहा कि चुनावी माहौल में भाजपा ने विपक्षी दलों के बैंक अकाउंट फ्रीज किए गए हैं। ये लोकतंत्र की हत्या है।

निगम भंडारी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

निगम भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र को जोकतंत्र बना कर रख दिया है। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर हफ्ता वसूली की गई है। वसूली के पैसे से देश में करोड़ों रुपए का प्रचार प्रसार हो रहा है।

भाजपा के माध्यम से आपराधिक खेल चलाया जा रहा है। ईडी सीबीआई सहित अन्य एजेंसियों का दुरपयोग सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने के लिए किया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्‍या: भंडारी

निगम भंडारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या हैं। उन्होंने कहा कि न खाऊंगा ना खाने दूंगा का नारा बदलकर अब मुझे जम के खिलाओगे तो ही खाने दूंगा हो गया है। आज जो लोग झुक और बिक नहीं रहे उन पर ईडी सीबीआई से दबाव बनाया जा रहा है। निगम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता को दिए गारंटियों को पूरा करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भाजपा की हैट्रिक रोकने के लिए कांग्रेस नए चेहरों पर खेल सकती है दांव, रणनीति में किया बदलाव

बौखलाई भाजपा ने इलेक्‍शन कमीशन से की शिकायत

ओपीएस व 1500 और 1500 दिए जा रहे हैं। इससे बौखला कर भाजपा ने इलेक्शन कमीशन से शिकायत की है। दूसरी तरफ किसानों को 2000 रुपए की किसान सम्मान निधि देकर लुभाया जा रहा है। भाजपा दोहरा रवैया अपना रही है।

यह भी पढ़ें: Himachal Politics: 'हरभजन सिंह भज्जी' बने धर्मशाला कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्ष, प्रतिभा सिंह ने की ताजपोशी

चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के सीनियर नेताओं के समक्ष युवाओं को टिकट देने की पैरवी की है। आवेदन किया है, जिसे भी टिकट मिलता है। युवा कांग्रेस उसे जिताने का काम करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।