यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल में अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की फीस भी ऑनलाइन होगी जमा, 34 साल पुराने सर्टिफिकेट भी बिना झंझट मिलेंगे
शिमला नगर निगम ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए इसे ऑनलाइन कर दिया है। अब आपको प्रमाण पत्र के लिए कैश काउंटर प ...और पढ़ें

HighLights
- अभी तक प्रमाणपत्र बनाने के लिए कैश काउंटर के लगाने पड़ते हैं
- अब स्वास्थ्य शाखा में ही दस्तावेज पूरा कर ले सकेंगे प्रमाण-पत्र
- ऑनलाइन सेवा आरंभ करने के लिए एक माह तक करनी होगी प्रतीक्षा
जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Pradesh News: यदि आप नगर निगम शिमला में जन्म या मृत्यु का प्रमाणपत्र लेने आ रहे हैं तो आपको स्वास्थ्य शाखा से कैश काउंटर पर जाकर पैसे जमा करवाने की दौड़ नहीं लगानी होगी। नगर निगम ने इस सुविधा को ऑनलाइन करने के लिए बैंकों के साथ करार करार कर लिया है। अब लोगों को जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र लेने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
भले ही इसकी प्रति पांच से 10 रुपये प्रति कॉपी होती है लेकिन इसे जमा करवाए बिना प्रमाणपत्र नहीं मिलता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग नगर निगम में प्रमाण-पत्र लेने के लिए पहुंचते हैं।
कई लोग तो शहर व राज्य से बाहर होने के बावजूद यहां पहुंचते हैं। इन्हें दस्तावेज जमा करवाने के बाद पैसे जमा करवाने के लिए कैश काउंटर में जाना पड़ता है।
विदेश में बैठे व्यक्ति को भी मिलेगा लाभ
हालांकि पूरी प्रक्रिया के ऑनलाइन होने के लिए एक माह तक का समय लगेगा। इसके बाद देश ही नहीं, बल्कि विदेश में बैठा कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन यह सुविधा ले सकेगा।
इसके बाद आपको जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र लेने के लिए शिमला नहीं आना होगा।
अंग्रेज भी आते हैं पूर्वजों के प्रमाणपत्र लेने
यह भी पढ़ें- 'झूठ बोलना कांग्रेस की आदत...', जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला हमला; कहा- गारंटी का मॉडल फ्लॉप