Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'भाजपा के पास कुछ बोलने को नहीं, कांग्रेस का काम देखकर वोट देंगे लोग...'; प्रतिभा सिंह का BJP पर पलटवार

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 10:47 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस की अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के पास कुछ बोलने को नहीं है। का ...और पढ़ें

    प्रतिभा सिंह ने भाजपा के आरोपों को बताया निराधार (सोशल मीडिया)
    प्रतिभा सिंह ने भाजपा के आरोपों को बताया निराधार (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. रिज मैदान पर चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पहुंची प्रतिभा सिंह
    2. प्रतिभा सिंह सुधीर विद्यार्थी की पुस्तक 'नेहरू और क्रांतिकारी' का किया विमोचन

    जागरण संवाददाता, शिमला। मुख्यमंत्री की पत्नी को देहरा से चुनाव लड़वाने को लेकर भाजपा लगातार हमलावर है और कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की बात कह रही है।

    अब इस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पलटवार किया है। प्रतिभा सिंह ने भाजपा की बयानबाजी को निराधार करार दिया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कमलेश ठाकुर का मायका देहरा में है। उनका बचपन वहां पर बीता है।

    कांग्रेस पार्टी ने सर्वे के आधार पर दिया टिकट: प्रतिभा सिंह

    कांग्रेस पार्टी ने सर्वे के आधार पर टिकट दिया है। भाजपा के आरोपों का कोई आधार नहीं हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि तीन उप चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश में विकास के जो कार्य किए हैं उसे देखकर लोग कांग्रेस पार्टी को वोट करेंगे। रिज मैदान पर चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पहुंची प्रतिभा सिंह ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की।

    सुधीर विद्यार्थी की पुस्‍तक का किया विमोचन: प्रतिभा सिंह

    प्रतिभा सिंह ने सुधीर विद्यार्थी की पुस्तक 'नेहरू और क्रांतिकारी' का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले की शुरुआत आठ साल पूर्व वीरभद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी पुस्तक मेले में रुचि दिखा रहे हैं। जिस तरह से बच्चों का ध्यान अब किताबों में कम हो रहा है उस दृष्टि से इस तरह के मेले काफी महत्वपूर्ण हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal Politics: 'हिमाचल में लालू-राबड़ी की कांग्रेस सरकार का आभास', BJP बोली- भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही सुक्खू सरकार

    खबरें और भी