Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: श्रीकांत शर्मा के पहाड़ों के अनुभव का चुनाव में फायदा उठाएगी भाजपा, बनाया चुनाव प्रभारी

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 04:59 PM (GMT+05:30)

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है। आ ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हिमाचल में तैयारियां की तेज
    लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हिमाचल में तैयारियां की तेज

    जागरण संवाददाता, शिमला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रभारी की जिम्मेदारी श्रीकांत शर्मा और सह प्रभारी की जिम्मेदारी संजय टंडन को सौंपी गई। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा दी गई। 

    इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा की पूरी प्रदेश नेतृत्व ने श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन को बधाई दी।