विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Politics: 'कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित', भाजपा विधायकों ने सुक्‍खू सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Updated: Thu, 11 Jul 2024 09:39 AM (IST)

Himachal Politics भाजपा विधायकों ने हिमाचल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए हैं। विधायकों ने कहा कि हिमाचल ...और पढ़ें

भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए (फाइल फोटो)
भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सीएम के दोस्‍त कई घोटालों में शामिल: भाजपा
  2. प्रदेश को हुआ करोड़ों का नुकसान: भाजपा विधायक

जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा नेता एवं विधायक सुखराम चौधरी व विधायक सुधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा लगातार कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही थी, आज वह साबित हो चुके हैं।

सुखराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दो मित्रों पर प्रदेश में करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप साबित होते दिखाई दे रहे हैं।

भरोसेमंद मित्रों के खिलाफ मिले आपत्तिजनक दस्तावेज: भाजपा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग को सीएम के सबसे भरोसेमंद मित्रों के खिलाफ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। मुख्यमंत्री ने अपने मित्रों को खुले तौर पर लाभ पहुंचाया है।

इस कारण प्रदेश को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। सुधीर शर्मा ने कहा कि अवैध खनन में आपत्तिजनक लेनदेन, एक ही खाते में आठ करोड़ से अधिक की अवैध नकदी का जमा होना, कई तरह के संकेत दे रही है।

नकदी के उपयोग के साक्ष्य आ रहे सामने: बीजेपी

भूमि सौदों में नकदी के उपयोग के साक्ष्य सामने आ रहे हैं। मित्रों को लोक निर्माण के सभी नियमों को ताक पर रखते हुए टेंडर मिले हैं। यह सब बड़े भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करता है। सुखराम और सुधीर ने कहा कि लंबे समय से सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। फिर भी सरकार मौन क्यों है।

यह भी पढ़ें: Mandi News: 'लिखित में बताएं काम साथ में लगाएं आधार कार्ड की कॉपी...', मंडी सांसद कंगना रनौत की जनता को नसीहत

सब भ्रष्टाचार में लिप्त: भाजपा

मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना होगा। अगर यह कांग्रेस के नेता चुप्पी साद कर बैठे हैं तो उसका मतलब है कि यह सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सरकार ने घोटाले कर महज मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। हिमाचल में रिकार्ड तोड़ भ्रष्टाचार चल रहा है। जिस प्रकार से प्रदेश में भ्रष्टाचार की गति है, उस प्रकार से जल्द ही सरकार के मित्र प्रदेश को लूट लेंगे।

यह भी पढ़ें: Himachal By Election: 'उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का हुआ दुरुपयोग...', जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर लगाए आरोप