विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal By Election: 'उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का हुआ दुरुपयोग...', जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर लगाए आरोप

Updated: Thu, 11 Jul 2024 07:58 AM (IST)

Himachal By Election 2024 जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा कि उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया है। जयराम ने क ...और पढ़ें

उपचुनाव के बाद जयराम ठाकुर ने सुक्‍खू सरकार पर लगाए आरोप (फाइल फोटो)
उपचुनाव के बाद जयराम ठाकुर ने सुक्‍खू सरकार पर लगाए आरोप (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा प्रत्‍याशियों को धमका रही सुक्‍खू सरकार: जयराम ठाकुर
  2. नेताओं के पीछे लगाए गए CID जासूस: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Assembly By Election 2024: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने का काम किया है। यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार देखने को मिला।

सरकारी कर्मचारियों को दिए सख्‍त आदेश

सरकारी कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना है अगर नहीं किया तो उनके लिए ठीक नहीं होगा। दिल्ली से लौटने के बाद शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार ने नेताओं के पीछे सीआईडी के जवान सिविल ड्रेस में जासूसी के लिए लगा रखे हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है।

भाजपा प्रत्याशियों को डराया: जयराम ठाकुर

भाजपा प्रत्याशियों को डराया व धमकाया जा रहा है और इनके कारोबार को बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बरसात में हुए नुकसान की भरपाई तक नहीं की है। न ही पुल बने हैं, न ही सड़कों का निर्माण हुआ है। सरकार को प्रदेश से कुछ नहीं लेना है। दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान रुटीन चर्चा हुई। तीसरी बार मोदी सरकार बनी तो उन सभी से मिलने के लिए गया था।

सरकार के संरक्षण में काम करने वाले कारोबारियों पर हुई कार्रवाई

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण है। ईडी और आयकर विभाग के छापे जिन कारोबारियों के यहां पड़े हैं, उनके तार सरकार से जुड़ रहे हैं। सरकार के संरक्षण में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। हिमाचल में ईडी व आयकर विभाग की कार्रवाई राजनीतिक कार्रवाई नहीं, ये कारोबारियों के खिलाफ है। ये लोग सत्ता का दुरुपयोग कर अवैध कारोबार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal By Election: हिमाचल की तीन विधानसभा सीटों पर हुई बंपर वोटिंग, 70.72 फीसदी मतदाताओं ने किया वोट

ऐसे में प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन नहीं बल्कि सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में 175 करोड़ का टेंडर 245 करोड़ रुपये में हो रहा है। स्कूल के बच्चों को दी जाने वाली पानी की बोतल गुणवत्ता सही नहीं है। इसके बावजूद ज्यादा दरों पर खरीदी जा रही हैं। ये भी 90 करोड़ रुपये का काम है, इसमें भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने राज्यपाल शुक्ल से की भेंट

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार दोपहर शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान में राज्य के राजनीतिक विषयों से लेकर अन्य मामलों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें: Himachal By Election 2024: हिमाचल की तीन विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न, 70.72 फीसदी वोटर्स ने EVM में कैद किया प्रत्याशियों का भाग्य